होम / बिजनेस / भारतीय आईटी कंपनियों ने यूएस में दी 2% ज्यादा नौकरियां, इतना कमाया रेवेन्यू

भारतीय आईटी कंपनियों ने यूएस में दी 2% ज्यादा नौकरियां, इतना कमाया रेवेन्यू

नैसकॉम की एक नई रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि इंडियन टेक्नोलॉजी कंपनीज ने पिछले साल यूएस में 103 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया और सीधे तौर पर 2,07,000 लोगों को रोजगार दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली/वॉशिंगटनः भारत की आईटी कंपनियों ने अमेरिका में स्थित लोकल आईटी कंपनियों के मुकाबले स्थानीय लोगों को 2 फीसदी ज्यादा नौकरियां दी. इसके साथ ही इन कंपनियों ने अमेरिका के 8 राज्यों के बराबर जीडीपी में योगदान दिया.

103 बिलियन डॉलर जुटाने के साथ इतने लाख लोगों को मिली नौकरियां
 
नैसकॉम की एक नई रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि इंडियन टेक्नोलॉजी कंपनीज ने पिछले साल यूएस में 103 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया और सीधे तौर पर 2,07,000 लोगों को रोजगार दिया. 106,360 डॉलर के औसत वेतन के साथ, 2017 के बाद से 22 प्रतिशत रोजगार वृद्धि देखी गई. नैसकॉम के अध्यक्ष देबजानी घोष ने कहा, "भारतीय तकनीकी क्षेत्र फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 75 फीसदी से अधिक के साथ काम करता है, जिनमें से अधिकांश का मुख्यालय अमेरिका में है और इसलिए यह डिजिटल युग की महत्वपूर्ण कौशल चुनौतियों को समझने और उनका सामना करने के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है."

ये रिपोर्ट Nassom और IHS Markit (अब S&P ग्लोबल का हिस्सा) ने संयुक्त तौर पर जारी की है.

180 Universities, Colleges में किया कैंपस प्लेसमेंट

इन कंपनियों ने अमेरिका के लगभग 180 यूनिवर्सिटीज और कॉलेज से स्थानीय बच्चों का कैंपस प्लेसमेंट किया. कंपनियों ने केवल K-12 पहलों के लिए 3 मिलियन डॉलर से अधिक प्रदान किए हैं. इन प्रयासों ने अमेरिका में अब तक 2.9 मिलियन से अधिक छात्रों और शिक्षकों को छुआ है. 2,55,000 से अधिक मौजूदा कर्मचारियों को इस क्षेत्र द्वारा अपस्किल किया गया है. अमेरिका में भारतीय प्रौद्योगिकी उद्योग ने पारंपरिक टेक हब राज्यों के बाहर प्रतिभा पूल के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसने इनमें से कुछ राज्यों को उभरते तकनीकी केंद्र बनने में योगदान दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

36 minutes ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

3 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

4 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

5 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

36 minutes ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

8 hours ago