होम / बिजनेस / डिजिटल मीडिया के फेवर में सरकार लाने जा रही नियम, Google, Facebook को लग सकता है झटका

डिजिटल मीडिया के फेवर में सरकार लाने जा रही नियम, Google, Facebook को लग सकता है झटका

राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार मीडिया कंपनियों को सोशल मीडिया दिग्गजों से बचाने के लिए एक कानून लेकर आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म के हक में एक नियम लाने की तैयारी कर रही है. तैयार हो रहे नए नियम के अनुसार गूगल, फेसबुक, ट्विटर जैसी आईटी कंपनियां कंटेंट से जितना कमाएंगी, उसका एक हिस्सा संबंधित डिजिटल न्यूज कंपनी को भी देना होगा. गौरतलब है कि ये आईटी कंपनियां डिजिटल न्यूज कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म पर दिखाती हैं और इनके सहारे मिलने वाले विज्ञापन के जरिए भारी मुनाफा कमाती हैं.

भारी-भरकम रेवेन्यू
केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार मीडिया कंपनियों को सोशल मीडिया दिग्गजों से बचाने के लिए एक कानून लेकर आ रही है. गूगल, फेसबुक जैसी टेक कंपनियां समाचार वेबसाइटों को अपने प्लेटफॉर्म पर जल्द से जल्द सूचना शेयर करने को कहती है, जिससे उन्हें भारी-भरकम रेवेन्यू मिलता है. 

राज्य मंत्री ने और क्या कहा
राज्य मंत्री ने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा जारी है. सबसे पहले इस नियम को लेकर एक मसौदा जारी किया जाएगा. गूगल, फेसबुक जैसी आईटी कंपनियां न्यूज कंटेंट से होने वाली कमाई का कितना हिस्सा पब्लिशर को देंगी, ये अभी साफ नहीं है.

ट्विटर, फेसबुक, गूगल का खेल
आपको बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के विपरीत होते हुए भी ट्विटर पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हो गई. इसका सबसे बड़ा कारण- इस प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली रियल टाइम खबरें हैं. आज सबसे पहले खबर कहीं ब्रेक होती है, तो ट्विटर पर. कई ऑनलाइन मीडिया संस्थान भी ट्विटर को सूचना के मुख्य सोर्स के तौर पर देखते हैं. रिपोर्टों से पता चलता है कि अधिकांश उपयोगकर्ता ट्विटर का उपयोग समाचार स्रोत के रूप में करते हैं. यही पैटर्न दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स गूगल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी देखने को मिलता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

2 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago