✕

होम / बिजनेस / इंडियन इकॉनमी को मिली एक और राहत की खबर, तीसरे सप्ताह भी बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

इंडियन इकॉनमी को मिली एक और राहत की खबर, तीसरे सप्ताह भी बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

यह लगातार तीसरा सप्ताह है जबकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है. बीते 7 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें फिर बढ़ोतरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ब्याज दरों मे कटौती, महंगाई दर में नरमी के बाद एक और राहत की खबर देखने को मिली है. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेज बढ़त देखने को मिली है. रिजर्व बैंक के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 7 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 8 अरब डॉलर बढ़ गया है. बढ़त के साथ रिजर्व 638 अरब डॉलर के पार पहुंच चुका है. इस दौरान फॉरेन करेंसी एसेट्स और सोने के भंडार में बढ़त देखने को मिली है. इसी हफ्ते डॉलर के मुकाबले रुपये ने बीते 7 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त दर्ज की है. मजबूत रिजर्व की मदद से रिजर्व बैंक के लिए जरूरत पड़ने पर घरेलू करेंसी में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करना संभव होता है.

बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 7 फरवरी 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.654 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 1.1 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. इसी के साथ अपना विदेशी मुद्रा भंडार अब बढ़ कर 638.261 बिलियन डॉलर तक चला गया है. गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन डॉलर पर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर था.

तीन हफ्तों में 14 अरब डॉलर का इजाफा

लगातार तीसरे हफते में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है. इस दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 14 अरब डॉलर से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. आंकड़ों के अनुसार 17 जनवरी को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 623.98 अरब डॉलर था. जो मौजूदा समस में बढ़कर 638.26 अरब डॉलर हो चुका है. इसका मतलब है कि देश के फॉरेक्स रिजर्व में इस दौरान 14.28 अरब डॉलर का इजाफा देखने को मिल चुका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में देश के फॉरेक्स रिजर्व में और इजाफा देखने को मिल सकता है.

गोल्ड रिजर्व में इजाफा

RBI की ओर से जारी आंकड़ों अनुसार, सात फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा फॉरेन करेंसी असेट्स 6.42 अरब डॉलर बढ़कर 544.11 अरब डॉलर हो गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. इसी दौरान गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.31 अरब डॉलर बढ़कर 72.21 अरब डॉलर हो गया. एसडीआर 1.1 करोड डॉलर बढ़कर 17.88 अरब डॉलर रहा. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह में IMF के पास भारत का आरक्षित भंडार 7.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.07 अरब डॉलर रह गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

7 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

7 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

11 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago