होम / बिजनेस / भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार, FY26 में ग्रोथ 7.5% तक पहुंचने के संकेत : SBI

भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार, FY26 में ग्रोथ 7.5% तक पहुंचने के संकेत : SBI

SBI की रिपोर्ट के अनुसार नया GDP बेस ईयर लागू होने के बाद ग्रोथ के आंकड़े और मजबूत दिख सकते हैं. सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के दम पर भारत की विकास रफ्तार और तेज होने की पूरी संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आई है. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में देश की जीडीपी ग्रोथ सरकार के मौजूदा अनुमान से भी ज्यादा रह सकती है. अगर सरकार नया GDP बेस ईयर लागू करती है, तो इकोनॉमिक ग्रोथ 7.5 फीसदी या उससे भी ऊपर जा सकती है.

अभी क्या कहता है सरकारी अनुमान

नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के पहले एडवांस अनुमान के अनुसार, FY26 में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.4% रहने की उम्मीद है. यह FY25 की 6.5% ग्रोथ से ज्यादा है. वहीं ग्रॉस वैल्यू एडेड (GVA) ग्रोथ 7.3% और नॉमिनल GDP ग्रोथ करीब 8% रहने का अनुमान जताया गया है.

बेस ईयर बदलते ही और तेज हो सकती है रफ्तार

SBI की रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर GDP का बेस ईयर 2011-12 से बदलकर 2022-23 किया जाता है, तो ग्रोथ के आंकड़ों में और सुधार देखने को मिल सकता है. बैंक का अनुमान है कि FY26 में जीडीपी ग्रोथ 7.5% के करीब पहुंच सकती है और नए बेस ईयर के साथ इसमें और उछाल संभव है.

SBI ने यह भी बताया कि दूसरा एडवांस अनुमान, जिसमें ज्यादा डेटा और संशोधन शामिल होंगे, 27 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा. इसी में बेस ईयर बदलाव का असर भी दिख सकता है.

RBI और NSO के अनुमानों में हमेशा मामूली अंतर

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐतिहासिक तौर पर RBI और NSO के GDP ग्रोथ अनुमानों के बीच अंतर सिर्फ 20 से 30 बेसिस पॉइंट्स के दायरे में ही रहा है. ऐसे में मौजूदा 7.4% का अनुमान काफी हद तक भरोसेमंद माना जा रहा है.

प्रति व्यक्ति आय में जबरदस्त उछाल की उम्मीद

SBI की रिपोर्ट के मुताबिक, FY26 में प्रति व्यक्ति राष्ट्रीय आय करीब 16,025 रुपये बढ़कर 2,47,487 रुपये तक पहुंच सकती है. यह देश की मजबूत होती आर्थिक स्थिति और बढ़ती आय स्तर को दर्शाता है.

कौन सा सेक्टर देगा कितना योगदान

सेक्टर के हिसाब से देखें तो एग्रीकल्चर और इससे जुड़े क्षेत्रों में सुस्ती बनी रह सकती है. FY26 में इसकी ग्रोथ 3.1% रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 4.6% थी. वहीं, सर्विसेज सेक्टर इस बार ग्रोथ का सबसे बड़ा इंजन बनने जा रहा है. FY26 में इस सेक्टर की ग्रोथ 9.1% रहने का अनुमान है, जो पिछले साल की 7.2% से काफी ज्यादा है. SBI के मुताबिक, सर्विस सेक्टर के सभी सब-सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिल सकता है.

इंडस्ट्री को मैन्युफैक्चरिंग से मिलेगा सपोर्ट

इंडस्ट्रियल सेक्टर की ग्रोथ FY26 में 6.0% रहने का अनुमान है, जो FY25 की 5.9% से थोड़ा बेहतर है. इसे मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की मजबूत 7.0% ग्रोथ का सहारा मिलेगा. हालांकि, माइनिंग सेक्टर को झटका लग सकता है. FY26 में इसमें 0.7% की गिरावट का अनुमान है, जबकि FY25 में इस सेक्टर ने 2.7% की ग्रोथ दर्ज की थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

9 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

9 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

10 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

6 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

7 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.