होम / बिजनेस / श्रीलंका की आग में जल रहीं भारतीय कंपनियां, करोड़ों के नुकसान की आशंका

श्रीलंका की आग में जल रहीं भारतीय कंपनियां, करोड़ों के नुकसान की आशंका

श्रीलंका में कई भारतीय कंपनियों ने निवेश किया है. वहां के राजनीतिक संकट और आर्थिक बदहाली ने इन कंपनियों मुश्किल में डाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

श्रीलंका में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हैं. पड़ोसी देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है. जिस मोड़ पर श्रीलंका आज आकर खड़ा हो गया है, वहां से आगे का रास्ता बेहद कठिन है. क्योंकि आर्थिक तंगहाली से बाहर निकलना उसके लिए आसान नहीं होगा. श्रीलंका की स्थिति ने कई भारतीय कंपनियों को मुश्किल में डाल दिया है. उन्हें करोड़ों के नुकसान की आशंका है.

ITC को लगा बड़ा झटका
श्रीलंका में कई इंडियन कंपनियों ने निवेश किया है, जबकि कई कंपनियों का सामान वहां एक्सपोर्ट होता है. जब से श्रीलंका में हालात बिगड़े हैं इन कंपनियों का व्यवसाय पर भी असर पड़ा है. खासकर ITC के लिए श्रीलंका संकट बहुत बड़ा झटका साबित हुआ है. कंपनी अपने पहले विदेशी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी कोलंबो में समुद्र किनारे 5.86 एकड़ मुख्य भूमि पर एक लग्जरी होटल और एक सुपर-प्रीमियम हाउसिंग अपार्टमेंट परिसर तैयार कर रही है. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 करोड़ डॉलर है.

इन कंपनियों पर भी असर
ITC की ये योजना पहले 2019 में आतंकी घटना और उसके बाद कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई और अब श्रीलंका के आर्थिक संकट ने इसके भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बात केवल ITC तक ही सीमित नहीं है. टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अशोक लीलैंड और टीवीएस मोटर्स जैसी ऑटोमोटिव फर्म्स भी इस संकट से प्रभावित हुई हैं. अप्रैल में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि कुछ कंपनियों को श्रीलंका को वाहन किट का निर्यात रोकना पड़ा है. इसके अलावा, कंपनियों की श्रीलंकाई असेंबली इकाइयों में भी उत्पादन बंद है. इसकी वजह पड़ोसी देश में बिजली और ईंधन की कमी है.

मिला था 500 बसों का ऑर्डर
एक्सपोर्ट बाधित होने और प्रोडक्शन यूनिट्स में कामकाज नहीं होने से कंपनियों के नुकसान का आंकड़ा समय के साथ बढ़ता जाएगा. ऐसे में उन्हें वहां से बिज़नेस समेटने जैसे कड़े कदम उठाने होंगे, जो अपने आप में बड़ा आर्थिक झटका है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल जनवरी में श्रीलंका सरकार ने अशोक लीलैंड से 500 बसों के पर्चेज ऑर्डर को मंजूरी दी थी. अब इस मंजूरी का क्या होगा, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है. बता दें कि अगस्त 2019 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आइडियल ग्रुप के साथ श्रीलंका में अपना असेंबली ऑपरेशन शुरू किया था. इसके तहत KUV 100 मिनी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल और बोलेरो मैक्सी पिकअप ट्रक तैयार किए जाने है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

22 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.