✕

होम / बिजनेस / भारतीय सीईओ एआई और टैलेंट में कर रहे बड़ा निवेश, ट्रांसफॉर्मेशन को दे रहे रफ्तार

भारतीय सीईओ एआई और टैलेंट में कर रहे बड़ा निवेश, ट्रांसफॉर्मेशन को दे रहे रफ्तार

KPMG की यह रिपोर्ट स्पष्ट संकेत देती है कि भारत के सीईओ डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार हैं. वे एआई और स्किल डिवेलपमेंट को दीर्घकालिक विकास की कुंजी मानते हुए साहसिक निर्णय ले रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारत के सीईओ अपनी कंपनियों की विकास संभावनाओं को लेकर पहले से कहीं ज्यादा आश्वस्त हैं. केपीएमजी इंडिया सीईओ आउटलुक 2025 के अनुसार, भारत में सीईओ का अपने संगठनों की ग्रोथ पर भरोसा 2024 के 68% से बढ़कर 2025 में 83% हो गया है. यह वैश्विक स्तर पर दर्ज 79% के औसत से भी अधिक है. रिपोर्ट के अनुसार, भले ही वैश्विक आर्थिक विश्वास 2024 के 80% से गिरकर 2025 में 63% रह गया हो, लेकिन भारतीय सीईओ नवाचार, दीर्घकालिक रणनीति और तकनीकी निवेश पर जोर दे रहे हैं. वे चुनौतियों से पीछे हटने के बजाय तकनीक और टैलेंट को अपनाकर ट्रांसफॉर्मेशन को तेज़ करने की दिशा में सक्रिय हो गए हैं.

एआई और तकनीक में निवेश बना प्राथमिकता

भारत के 57% सीईओ अगले 12 महीनों में अपने बजट का 10–20% हिस्सा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च करने की योजना बना रहे हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 69% है. 73% भारतीय सीईओ को उम्मीद है कि उन्हें AI में किए निवेश का लाभ 1 से 3 साल के भीतर मिल जाएगा. वहीं 86% मानते हैं कि उनके बोर्ड एडवांस टेक्नोलॉजी जैसे डेटा और AI को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

जोखिम और लचीलापन

AI को संगठन की प्रक्रियाओं में एकीकृत करना निकट भविष्य की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. साइबर अपराध, AI स्किल गैप और सफल एकीकरण जैसे तकनीकी पहलू अगले तीन वर्षों में विकास को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में हैं.

टैलेंट पर विशेष फोकस

91% सीईओ का मानना है कि भविष्य के लिए कौशल विकास और सतत शिक्षा में निवेश बेहद जरूरी है. 74% मानते हैं कि AI को अपनाने के लिए तैयार कार्यबल ही आने वाले वर्षों में उनकी कंपनी की समृद्धि तय करेगा. हालांकि, 68% सीईओ मानते हैं कि एआई टैलेंट को लेकर प्रतिस्पर्धा उनकी कंपनियों के विकास को बाधित कर सकती है.

ESG और स्थिरता

भारतीय सीईओ इस बात पर सहमत हैं कि AI सतत विकास लक्ष्यों (ESG) में भी मदद कर सकता है.

– 75% का मानना है कि यह डेटा क्वालिटी और रिपोर्टिंग में सुधार लाता है.

– 72% के अनुसार यह संसाधनों के बेहतर उपयोग के अवसर खोजता है.

– 77% का मानना है कि इससे उत्सर्जन को घटाने में मदद मिलेगी.

केपीएमजी इंडिया के सीईओ येजदी नागपोरेवाला ने कहा "वैश्विक अनिश्चितताओं के इस दौर में भारत के सीईओ असाधारण लचीलापन और भविष्य-केंद्रित सोच का प्रदर्शन कर रहे हैं." "AI जैसी उभरती तकनीकों को अपनाकर, साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देकर और ESG लक्ष्यों को आगे बढ़ाकर वे बदलावों को आत्मविश्वास से स्वीकार कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "टैलेंट रणनीति, रोल्स को नए सिरे से डिज़ाइन करना, नवाचार को बढ़ावा देना और निरंतर लर्निंग की संस्कृति तैयार करना भारतीय कंपनियों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है."


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

15 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

18 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

20 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

20 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

15 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

18 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

9 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago