✕

होम / बिजनेस / वर्ल्ड ब्रूविंग अलायंस के चार्ट पर आई हमारी बीयर इंडस्ट्री, इस तरह मिलेगा फायदा

वर्ल्ड ब्रूविंग अलायंस के चार्ट पर आई हमारी बीयर इंडस्ट्री, इस तरह मिलेगा फायदा

भारत में बीयर की खपत लगातार बढ़ती जा रही है. इस गर्मी के मौसम में बीयर की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की बीयर इंडस्ट्री (Indian Beer Industry) तेजी से बड़ी होती जा रही है. हालांकि, पश्चिमी दूसरे देशों के मुकाबले हमारे यहां इसकी खपत कम है, लेकिन बीयर के कद्रदानों की संख्या में बीते कुछ समय में इजाफा हुआ है. देशी के साथ-साथ कई विदेशी कंपनियां भी भारत में बीयर बेच रही हैं. गर्मी को देखते हुए इस साल इसकी बिक्री में रिकॉर्ड बिक्री का अनुमान लगाया गया है. इस बीच, बीयर इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. वर्ल्ड ब्रूविंग अलायंस (World Brewing Alliance) के चार्ट पर भारत की बियर इंडस्ट्री भी आ गई है. 

दुनिया की सबसे बड़ी संस्था 
वर्ल्ड ब्रूविंग अलायंस बीयर इंडस्ट्री की विश्व में सबसे बड़ी संस्था है, जो दुनिया के 70% बीयर उत्पादन का प्रतिनिधित्व करती है. यह संस्था बीयर को प्रमोट करती है और बताती है कि ये दूसरे अल्कोहल से क्यों बेहतर है. अब भारत की बीयर इंडस्ट्री भी इसका हिस्सा हो गई है. वर्ल्ड ब्रूविंग अलायंस के भारतीय चैप्टर ब्रूवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Brewers Association of India) की शुरुआत हो गई है. देश में बीयर बनाने वाली कुछ बड़ी कंपनियों ने मिलकर इसकी शुरुआत की है. 

भारत में है इनका जलवा
वर्ल्ड ब्रूविंग अलायंस वैश्विक मंच पर बीयर का प्रतिनिधित्व करता है. इसका हिस्सा बनने का मतलब है कि भारतीय बीयर इंडस्ट्री तेजी से विकास कर सकेगी. इसके साथ ही वैश्विक स्तर पर भी हमारी इस इंडस्ट्री की पहचान मजबूत होगी. देश में यूनाइटेड ब्रूवरीज (United Breweries), एबी-इनबेव (AB-InBev) और कार्ल्सबर्ग (Carlsberg) बीयर बनाने वालीं प्रमुख कंपनियां हैं. यूनाइटेड ब्रूवरीज का लीडिंग बीयर ब्रैंड किंगफिशर (Kingfisher) है. कुछ साल पहले तक कारोबारी विजय माल्या इस कंपनी का मालिक हुआ करता था. उसके देश छोड़कर भाग जाने के बाद हेनिकेन (Heineken) ने इसे खरीद लिया. AB-InBev के सबसे ज्यादा चलने वाले बीयर ब्रैंड में Budweiser, Corona और Haywards हैं. जबकि कार्ल्सबर्ग की Tuborg बीयर काफी फेमस है. इन दिग्गज कंपनियों ने मिलकर ब्रूवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) की शुरुआत की है.  

3 कंपनियों की 85% हिस्सेदारी
यूनाइटेड ब्रूवरीज, एबी-इनबेव और कार्ल्सबर्ग की भारत के बीयर बाजार में करीब 85% हिस्सेदारी है. बूवर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) की तरफ से बताया गया है कि BAI की स्थापना वर्ल्ड ब्रूइंग अलायंस (WBA) के साथ साझेदारी में की जा गई है. WBA ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, UK, US, यूरोप, जापान, कोरिया, लैटिन अमेरिका, ब्राजील, न्यूजीलैंड और नाइजीरिया के ब्रूवर्स और ट्रेड एसोसिएशनों से मिलकर बनी संस्था है. वहीं, BAI की लॉन्च के मौके WBA के अध्यक्ष और सीईओ जस्टिन किसिंजर ने कहा कि ब्रूवर्स ऑफ इंडिया भारत की बीयर इंडस्ट्री में उत्कृष्टता और नवाचार के एक नए युग की शुरुआत करेगा.

बढ़ रही है बीयर की खपत
भारत में बीयर इंडस्ट्री लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. पिछले साल देश भर में 31 मिलियन हैक्टोलीटर बीयर की खपत हुई. इससे पहले, 2022 में 29.2 मिलियन हैक्टोलीटर बीयर की खपत हुई थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीयर पीने वालों की संख्या बढ़ रही है. ये आंकड़े विदेशी कंपनियों को भी आकर्षित कर रहे हैं, इसलिए वे भारत का रुख कर रही हैं. आने वाले समय बीयर बाजार के और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. बीयर की खपत बढ़ने से कंपनियों को होने वाले फायदे के साथ ही सरकार का रिवेन्यु बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. Carlsberg, United Breweries और AB-InBev India भारत में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 7000 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

5 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

6 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

6 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.