✕

होम / बिजनेस / अडानी समूह के कुल कर्ज में कितनी है सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी, सामने आ गया आंकड़ा

अडानी समूह के कुल कर्ज में कितनी है सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी, सामने आ गया आंकड़ा

देश के कई सरकारी बैंकों ने अडानी समूह को कर्ज दिया हुआ है. समूह के कुल कर्ज में उनकी हिस्सेदारी में बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अडानी समूह (Adani Group) पर भारतीय बैंक और NBFC का कितना कर्ज है, यह आंकड़ा सामने आ गया है. गौर करने वाली बात ये है कि घरेलू बैंकों पर समूह का कर्ज बढ़ा है. एक रिपोर्ट बताती है कि गौतम अडानी के नेतृत्व वाले इस समूह ने कुल जितना कर्ज लिया हुआ है, उसमें भारतीय बैंक और NBFC का हिस्सा बढ़कर 36% पहुंच चुका है. 

पहले ज्यादा हिस्सेदारी
अडानी समूह विस्तार की योजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है. ऐसे में उसे बड़े पैमाने पर पैसों की ज़रूरत है और इस ज़रूरतों को कुछ हद तक वह कर्जे से पूरी कर रहा है. 31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार, अडानी ग्रुप पर कुल 2,41,394 करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसमें से 88,100 करोड़ उसने भारतीय बैंकों और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFC)  से लिए हैं. पिछले साल 31 मार्च तक यह राशि 70,213 करोड़ रुपए थी. उस समय इसमें घरेलू बैंक और NBFC की हिस्सेदारी 31% थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है.

इन बैंकों का है कर्ज
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक सहित कई बैंकों का अडानी ग्रुप पर कर्ज बढ़ गया है. हालांकि, समूह द्वारा वैश्विक बैंकों से लिए गए कर्ज में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. मार्च के अंत तक यह 63,296 करोड़ रह गया है, जो एक साल पहले 63,781 करोड़ था.  

सालाना आधार पर वृद्धि
मार्च के अंत तक अडानी ग्रुप का कर्ज सालाना आधार पर करीब 6 प्रतिशत बढ़ा है. अडानी समूह का बिजनेस कई क्षेत्रों में फैला है. इनमें एयरपोर्ट, पोर्ट, सीमेंट, मीडिया, रियल्टी, ग्रीन एनर्जी, FMCG और इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं. पिछले साल सामने आई हिंडनबर्ग के रिपोर्ट ने अडानी समूह को बड़ा नुकसान पहुंचाया था. इसके बाद समूह ने अपनी विस्तार योजनाओं पर ब्रेक लगा दिया था. इस रिपोर्ट के असर से बाहर निकलते ही समूह एक बार फिर से विस्तार के रास्ते पर चल निकला है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago