होम / बिजनेस / ब्लॉक डील के बाद IndiaMART का शेयर बना रॉकेट, 9% की तेजी

ब्लॉक डील के बाद IndiaMART का शेयर बना रॉकेट, 9% की तेजी

IndiaMART InterMESH में एक बड़े फंड की विदाई के बावजूद मार्की निवेशक की एंट्री ने शेयर को नई ऊर्जा दी है, जिससे आने वाले समय में इस स्टॉक पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

घरेलू शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच देश के सबसे बड़े ऑनलाइन B2B मार्केटप्लेस IndiaMART InterMESH के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. बड़ी ब्लॉक डील्स के चलते कंपनी का शेयर इंट्रा-डे में करीब 9% तक उछल गया, जो जुलाई 2023 के बाद का सबसे तेज इंट्रा-डे उछाल माना जा रहा है. इस तेजी की वजह एक बड़े विदेशी फंड की पूरी हिस्सेदारी की बिक्री और एक मार्की निवेशक की एंट्री रही.

ब्लॉक डील ने बनाया शेयर को रॉकेट

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, शुक्रवार को Nalanda India Equity Fund ने IndiaMART InterMESH के 11 लाख शेयरों की खरीदारी की. यह सौदा ₹2,110 प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ, जिसकी कुल वैल्यू करीब ₹232 करोड़ रही. वहीं दूसरी ओर, Smallcap World Fund Inc. ने अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचते हुए इस डील से बाहर निकलने का फैसला किया. सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार, इस फंड के पास कंपनी में 1.83% हिस्सेदारी थी.

आज शेयर में जोरदार  तेजी

ब्लॉक डील की खबर के बाद IndiaMART का शेयर बीएसई पर इंट्रा-डे में 9.02% की छलांग लगाकर ₹2,304.95 के स्तर तक पहुंच गया. बाद में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक यह शेयर 8.34% की बढ़त के साथ ₹2,290.90 पर कारोबार कर रहा था.

शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर एक नजर

IndiaMART में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 49.17% है. पब्लिक शेयरहोल्डर्स में सितंबर 2025 तिमाही तक घरेलू म्यूचुअल फंड्स की कुल हिस्सेदारी 11.61% रही. इसमें प्रमुख रूप से ICICI प्रूडेंशियल टेक्नोलॉजी फंड, SBI स्मॉलकैप फंड, UTI फ्लेक्सीकैप फंड शामिल हैं. इसके अलावा, करीब 1.56 लाख रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी लगभग 9.7% है, जिनका निवेश ₹2 लाख तक है.

एक साल में कैसी रही शेयर की चाल

IndiaMART का शेयर पिछले साल 7 अप्रैल 2025 को ₹1,850 के स्तर पर पहुंचा था, जो इसका एक साल का निचला स्तर रहा. इसके बाद महज तीन महीनों में इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली और 14 जुलाई 2025 को शेयर ₹2,772 के स्तर तक पहुंच गया, जो इसका एक साल का उच्चतम स्तर था.

बाजार का माहौल भी रहा सहायक

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भी सकारात्मक माहौल देखने को मिला. शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. सेक्टरवाइज बात करें तो फार्मा शेयरों पर दबाव रहा, जबकि रियल्टी और PSU बैंकिंग शेयरों ने बाजार को सपोर्ट दिया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

3 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

6 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

6 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

7 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

3 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

3 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.