✕

होम / बिजनेस / डिफेंस सेक्टर में भारत होगा आत्मनिर्भर, DRDO को मिले हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स

डिफेंस सेक्टर में भारत होगा आत्मनिर्भर, DRDO को मिले हजारों करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स

भारत के डिफेंस सेक्टर में यह निवेश और तकनीकी विकास देश को वैश्विक मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर शक्ति बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत अब रक्षा तकनीक और हथियार निर्माण में विदेशी निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने हाल के वर्षों में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) को भारी फंडिंग दी है. इस वित्तीय सहायता से कई नई मिसाइलें, ड्रोन और आधुनिक इंजन जैसे कावेरी डेरिवेटिव इंजन (KDE) का निर्माण हो रहा है, जो बिना पायलट वाले स्ट्राइक ड्रोन को शक्ति देगा.

DRDO को मिले 29,558 करोड़ रुपये, तीन वर्षों का ब्योरा

पिछले तीन सालों में DRDO को कुल 29,558 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं मिली हैं, जो रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

- 2023 में : 40 प्रोजेक्ट्स के लिए 3,842 करोड़ रुपये
- 2024 में : 43 प्रोजेक्ट्स के लिए 22,175 करोड़ रुपये
- 2025 में अब तक : 20 प्रोजेक्ट्स के लिए 3,540 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन निवेशों का इस्तेमाल नई मिसाइल, ड्रोन, और अत्याधुनिक इंजनों के विकास में किया जा रहा है. खासतौर पर कावेरी डेरिवेटिव इंजन (KDE) के दो प्रोजेक्ट्स पर करीब 723 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो स्ट्राइक ड्रोन की ताकत बढ़ाएंगे.

ऑपरेशन सिंधूर और स्वदेशी हथियारों की भूमिका

भारत ने ऑपरेशन सिंधूर के दौरान "मेड इन इंडिया" हथियारों से पाकिस्तान में भारी तबाही मचाई थी. इसी ऑपरेशन ने पाकिस्तान की तरफ से हुए हमलों को भी नाकाम किया था. इस सफलता के बाद से सरकार ने डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता पर विशेष जोर देना शुरू किया है ताकि भविष्य में देश को किसी भी विदेशी निर्भरता से बचाया जा सके.

रक्षा तकनीक के तेजी से विकास के लिए नए कदम

रक्षा मंत्रालय ने कई अहम कदम उठाए हैं जिससे रक्षा क्षेत्र की तकनीक तेजी से विकसित होगी:

- देश की कंपनियों को प्रोटोटाइप से लेकर सीधे उत्पादन तक लाने की सुविधा दी जाएगी, ताकि विदेशी आयात कम हो सके.
- DRDO ने देश के IIT और विश्वविद्यालयों में 15 नए रिसर्च सेंटर स्थापित किए हैं, जहां सीधे रक्षा तकनीक पर काम किया जाएगा.
- DRDO की पेटेंट तकनीकों का मुफ्त उपयोग कंपनियां कर सकेंगी, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा.
- ड्रोन और छोटे विमान दोनों के लिए सिविल और सेना के लिए समान सर्टिफिकेट प्रणाली लागू की जाएगी, जिससे उद्योगों को लाभ होगा.
- DRDO की टेस्टिंग लैब्स अब प्राइवेट कंपनियों के लिए भी खुली रहेंगी.
- टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट फंड (TDF) के माध्यम से कंपनियों को नई तकनीक विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का बयान

संसद में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इन प्रयासों को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा, “अब भारत में ही नए हथियार, ड्रोन, मिसाइलें और इंजन तैयार होंगे. इससे न केवल देश की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा.”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

22 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago