होम / बिजनेस / इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन, अप्रैल से हो सकती है लागू : पीयूष गोयल

इंडिया-यूएस ट्रेड डील मार्च में साइन, अप्रैल से हो सकती है लागू : पीयूष गोयल

गोयल ने बाताया कि अंतरिम समझौते के तहत दोनों देशों के कई सामानों पर ड्यूटी में छूट दी जा सकती है. अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर होने की संभावना है और इसे अप्रैल से लागू किया जा सकता है. यह जानकारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को दी. दोनों देशों ने इस महीने की शुरुआत में एक संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तय कर ली गई है.

पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए 23 फरवरी से अमेरिका में तीन दिवसीय बैठक शुरू होगी. इस बैठक में समझौते के सभी प्रावधानों और ड्यूटी छूट के ढांचे पर अंतिम सहमति बनाई जाएगी.

ड्यूटी में छूट और टैरिफ में कटौती

गोयल ने बाताया कि अंतरिम समझौते के तहत दोनों देशों के कई सामानों पर ड्यूटी में छूट दी जा सकती है. अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा है. साथ ही रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ को भी हटा दिया जाएगा. इसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाले सामान पर कुल टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा.

मार्केट एक्सेस और निवेश अवसर

इस व्यापार समझौते के ढांचे में भारत को अमेरिकी बाजार में प्रवेश का अवसर मिलेगा. भारत अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा, जिसमें तेल और गैस, कोकिंग कोल, एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स, कीमती धातुएं और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल हैं. इसके बदले भारत अमेरिका से आने वाले कई इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल आइटम्स पर टैरिफ में छूट देगा.

गोयल ने कहा कि फ्रेमवर्क से भारतीय किसानों, मछुआरों और एसएमई कंपनियों को अमेरिका के 30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार का एक्सेस मिलेगा. जैसे ही समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर होंगे, अमेरिका में भारतीय सामान पर टैरिफ कम हो जाएगा.

अन्य मुक्त व्यापार समझौते

गोयल ने यह भी बताया कि भारत का ब्रिटेन और ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड के साथ व्यापार समझौता सितंबर में लागू हो सकता है.

अमेरिका के विदेश मंत्री भारत दौरे पर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अगले कुछ महीनों में भारत का दौरा करेंगे. उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका अपने आपसी व्यापार और रणनीतिक संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

5 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

5 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

6 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

9 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

9 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

6 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

5 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

5 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

12 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

9 hours ago