होम / बिजनेस / रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में श्रीलंका की मदद करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में श्रीलंका की मदद करेगा भारत, क्या है पूरा मामला?

डॉक्टर बंदुला गुनावर्दना ने परिवहन क्षेत्र में भारत द्वारा प्रदान किये जा रहे समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद भी कहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 भारत और श्रीलंका को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि दोनों देशों ने साथ मिलकर लगभग 91.27 मिलियन डॉलर की कीमत वाले कई प्रोजेक्ट लॉन्च किये हैं और इन सभी प्रोजेक्टों का उद्देश्य श्रीलंका के रेलवे नेटवर्क में सुधार करना है. रेलवे नेटवर्क में सुधार होने से वस्तुओं एवं सेवाओं की आवाजाही बेहतर होगी और इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

श्रीलंका ने प्रकट की खुशी
श्रीलंका के परिवहन, राजमार्ग एवं संचार मंत्री डॉक्टर बंदुला गुनावर्दना और भारतीय हाई कमिश्नर संतोष झा ने रविवार को एक विशेष समारोह के दौरान इन सभी विभिन्न प्रोजेक्टों का अनावरण किया. इस मौके पर डॉक्टर बंदुला गुनावर्दना ने भारत को आभार प्रकट किया और परिवहन क्षेत्र में भारत द्वारा प्रदान किये जा रहे समर्थन के लिए उन्होंने भारत को धन्यवाद भी कहा. दूसरी तरफ काफी लंबे समय से श्रीलंका के विकास में सहयोगी के रूप में खड़े रहने पर भारतीय हाई कमिश्नर ने खुशी प्रकट की. आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों के दौरान भारत ने प्रमुख रूप से श्रीलंका के उत्तरी और दक्षिणी रेलवे लाइन के विकास और पुनर्वास को लेकर बहुत ही जबरदस्त काम किया है.

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार
इस मौके पर संतोष झा ने रेलवे में सुधार और आधुनिकीकरण की महत्ता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला और वस्तुओं एवं सेवाओं की आवाजाही में सुधार होने से आर्थिक गतिविधियों को प्राप्त होने वाली रफ्तार पर भी प्रकाश डाला है. इस मौके पर जारी की गई रिलीज में बताया गया है कि इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 91.27 मिलियन डॉलर है और इस प्रोजेक्ट के तहत माहो-अनुराधापुर के बीच मौजूद रेलवे लाइन के दूसरे फेज का पुनर्वासन किया जाएगा और इस काम को 6 महीने के समय में पूरा कर लिया जाएगा. रविवार को लॉन्च किये प्रोजेक्टों में गल्गामुवा रेलवे स्टेशन के ट्रैक के पुनर्वासन और माहो से अनुराधापुर के बीच मौजूद रेलवे लाइन को अपग्रेड करने का प्रमुख काम भी शामिल है.  

IRCON ने किया है सराहनीय काम
इसके साथ ही माहो से ओमानथाई के बीच मौजूद 128 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक के पुनर्वासन के दूसरे फेज का काम भी शामिल है. यह प्रोजेक्ट पब्लिक क्षेत्र की भारतीय कंपनी IRCON के द्वारा पूरा किया जाएगा और इसके लिए भारत द्वारा श्रीलंका को 318 मिलियन डॉलर का लाइन ऑफ क्रेडिट भी प्रदान किया जाएगा. पिछले कुछ सालों में IRCON द्वारा किये गए कार्य को सराहते हुए बंदुला गुनावर्दना ने दोनों देशों के बीच और बेहतर सहयोग की मांग की है.
 
यह भी पढ़ें: JLR की तिमाही सेल ने Tata Motors के शेयरों पर लगाए पंख, यहां तक जा सकता है स्‍टॉक 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 day ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

20 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 day ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 day ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

1 day ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 day ago