✕

होम / बिजनेस / भारत का पाकिसतान पर पलटवार: एयरस्पेस बंद, कई बड़े कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन

भारत का पाकिसतान पर पलटवार: एयरस्पेस बंद, कई बड़े कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भी बैन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने एयरस्पेस और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सख्त प्रतिबंध लगाकर पाकिस्तान को कूटनीतिक और तकनीकी मोर्चे पर कड़ा संदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया. 23 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिसकी जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली है. हमले के बाद भारत सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए न केवल पाकिस्तान के लिए अपने एयरस्पेस पर प्रतिबंध लगा दिया, बल्कि हानिया आमिर, अली जफर सहित कई बड़े पाकिस्तानी कलाकारों, राजनेताओं और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के अकाउंट्स को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है. सरकार का यह रुख पाकिस्तान को कूटनीतिक और डिजिटल मोर्चे पर जवाब देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

एयरस्पेस प्रतिबंध का प्रभाव

भारत ने आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है. यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से लेकर 23 मई 2025 तक प्रभावी रहेगा. भारत के इस निर्णय से पाकिस्तान की वाणिज्यिक उड़ानों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़ेंगे, जिससे उनकी परिचालन लागत में वृद्धि होगी.  वहीं, भारत ने यह कदम पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के जवाब में उठाया है. इससे पहले भी, 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था, जिससे भारतीय एयरलाइनों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था.  

भारत में पाकिस्तानी सेलिब्रिटी के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

वर्तमान में, कई बड़े क्रिकेटरों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के यूट्यूब अकाउंट बंद होने की खबरें सामने आ रही हैं. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर, माहिरा खान और सिंगर अली जफर सहित कई सेलिब्रिटीज के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया है. भारतीय यूजर्स इन प्रोफाइल्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं और "यह सामग्री भारत में उपलब्ध नहीं है" जैसे संदेश दिख रहे हैं. 

बता दें, यह कदम भारत की ओर से डिजिटल प्रतिबंधों का हिस्सा है, जिसमें यूट्यूब चैनलों और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी कार्रवाई की गई है. सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. 

हानिया ने जताया था दुख

हनिया आमिर को "मेरे हमसफर" और "कभी मैं कभी तुम" जैसे पाकिस्तानी ड्रामों की वजह से भारत में पहचान मिली है. उन्होंने इससे पहले पहलगाम हमले पर अफसोस जताया था. उन्होंने कहा था, "दुख कहीं भी हो, सबका होता है. मेरा दिल उन मासूम जिंदगियों के साथ है जो हालिया घटनाओं में प्रभावित हुई हैं। दर्द और गम में हम सब एक हैं. जब मासूम लोग मारे जाते हैं, तो दर्द सिर्फ उनका नहीं होता, वो हम सबका होता है. उम्मीद है हम इंसानियत को तरजीह देंगे." 

राजनेता और क्रिकेटर के अकाउंट भी ब्लॉक

इनके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि पहलगाम हमला भारत द्वारा स्वयं रचा गया था, जिसे भारत ने "झूठा और भ्रामक" बताया.  पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल, जो भारत में भी लोकप्रिय था. अब भारतीय दर्शकों के लिए उपलब्ध नहीं है. सरकार ने इसे "भारत विरोधी और भ्रामक सामग्री" फैलाने वाले चैनलों की सूची में शामिल किया है.  

इन प्लैटफॉर्म्स को भी किया ब्लॉक

लंदन स्थित पाकिस्तानी पत्रकार मुरतजा अली शाह का X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है, उन पर भारत विरोधी सामग्री फैलाने का आरोप है. जम्मू-कश्मीर केंद्रित स्वतंत्र समाचार पोर्टल 'द कश्मीर वाला' की वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स को अगस्त 2023 में भारत में ब्लॉक कर दिया गया था. सरकार ने इसे "राष्ट्रविरोधी सामग्री" फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया. पाकिस्तान स्थित विदली टीवी (Vidly TV) OTT प्लेटफॉर्म की वेबसाइट, मोबाइल ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. सरकार ने इसे "राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए हानिकारक" बताया है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

5 minutes ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

22 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

45 minutes ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

बड़ी खबरें