✕

होम / बिजनेस / भारत-मोरक्को रक्षा साझेदारी हुई मजबूत, राजनाथ सिंह ने रबात में नया डिफेंस विंग शुरू किया

भारत-मोरक्को रक्षा साझेदारी हुई मजबूत, राजनाथ सिंह ने रबात में नया डिफेंस विंग शुरू किया

भारत और मोरक्को के बीच यह डील भविष्य में रक्षा उत्पादों के संयुक्त निर्माण, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और मोरक्को ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह करार सोमवार को रबात में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मोरक्को के रक्षा मंत्री अब्देलतिफ लौदियी के बीच द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुआ. इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में गहरी साझेदारी और दीर्घकालिक रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है. इस समझौते को लेकर राजनाथ सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर की है.   

जॉइंट एक्सरसाइज, ट्रेनिंग और साइबर डिफेंस पर होगा फोकस

इस MoU के तहत दोनों देशों ने मिलिट्री ट्रेनिंग, संयुक्त सैन्य अभ्यास, क्षमतावर्धन (कैपेसिटी बिल्डिंग), मैरीटाइम सिक्योरिटी और साइबर डिफेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता भारत-मोरक्को रक्षा साझेदारी के लिए एक ठोस ढांचा प्रदान करता है जो रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग और को-डेवलपमेंट के नए अवसरों को जन्म देगा.

इंडियन एम्बेसी में नया डिफेंस विंग, आत्मनिर्भर भारत की ताकत पर भरोसा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रबात स्थित भारतीय दूतावास में एक नया डिफेंस विंग भी लॉन्च किया. उन्होंने भारत की रक्षा निर्माण क्षमताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की इंडस्ट्री अब ड्रोन्स, काउंटर-ड्रोन टेक्नोलॉजी और अन्य अत्याधुनिक समाधानों के ज़रिये वैश्विक मांगें पूरी करने में सक्षम है. मोरक्को की सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए भारतीय कंपनियों के योगदान की संभावनाएं उजागर की गईं.

रणनीतिक साझेदारी के लिए रोडमैप तैयार

बैठक के दौरान दोनों देशों ने काउंटर टेरेरिज्म, शांति मिशन (पीसकीपिंग ऑपरेशन्स), सैन्य चिकित्सा और विशेषज्ञों के आदान-प्रदान जैसे अहम मुद्दों पर संयुक्त रोडमैप तैयार करने का निर्णय लिया. समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत और मोरक्को अब और करीब से समन्वय करेंगे, खासकर हिंद महासागर और अटलांटिक कॉरिडोर की रणनीतिक अहमियत को ध्यान में रखते हुए.

को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन को मिलेगा बढ़ावा

राजनाथ सिंह और उनके मोरक्कन समकक्ष ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच संपर्क बढ़ाने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सहयोग देने और रक्षा उपकरणों के संयुक्त विकास व उत्पादन की संभावनाओं की तलाश पर बल दिया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रक्षा सहयोग अब केवल आयात-निर्यात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि तकनीकी साझेदारी और साझा निर्माण की दिशा में बढ़ेगा.

ऐतिहासिक रिश्तों की नई शुरुआत

भारत और मोरक्को के संबंध ऐतिहासिक रूप से 14वीं सदी तक जाते हैं, जब मशहूर यात्री इब्न बतूता भारत आए थे. आज, इन संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने के लिए दोनों देशों के जॉइंट वर्किंग ग्रुप नियमित रूप से बैठकें कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने इस समझौते को भारत-मोरक्को रिश्तों में एक 'माइलस्टोन' बताया है जो भविष्य की सहयोगी नीतियों की नींव रखता है.

भारत ने दिया मोरक्को को आमंत्रण

राजनाथ सिंह ने मोरक्को के रक्षा मंत्री को भारत आने और रक्षा सहयोग पर आगे की बातचीत के लिए औपचारिक न्योता दिया. मंत्रालय ने कहा कि यह बैठक दोनों देशों के रणनीतिक हितों को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में एक मजबूत पहल है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

17 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

21 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

23 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

43 minutes ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

4 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

4 hours ago