होम / बिजनेस / विकासशील नहीं, विकसित कहलाएगा Bharat, करना है बस इतना इंतजार

विकासशील नहीं, विकसित कहलाएगा Bharat, करना है बस इतना इंतजार

एक रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि 2047 तक भारत की इकॉनमी 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की अर्थव्यवस्था (India Economy) की रफ्तार ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में जब अमेरिका जैसे देशों की अर्थव्यवस्था भी डगमगा रही थी, भारतीय इकॉनमी फील गुड वाला अहसास दे रही थी. अब हमारी अर्थव्यवस्था को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. रेटिंग एजेंसी एसएंडपी (S&P) का मानना है कि  2047 तक भारत विकसित देशों में शुमार हो सकता है और उसकी इकॉनमी के 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है. फिलहाल भारत 3.7 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ दुनिया का पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. अनुमान यह भी है कि 2030 तक भारत जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. 

तैयार हो रहा विजन डॉक्युमेंट 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेटिंग एजेंसी एसएंडपी का अनुमान है कि 2030 तक भारत की नॉमिनल GDP 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. बता दें कि नीति आयोग भारत को 2047 तक करीब 30 लाख करोड़ डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक विजन डॉक्युमेंट तैयार कर रहा है. विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जरूरी संस्थागत और संरचनात्मक परिवर्तनों/सुधारों की रूपरेखा शामिल होगी. नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने का कहना है कि ‘विजन इंडिया एट 2047’ का मसौदा दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा और अगले तीन महीनों में इसे पेश किया जा सकता है. 

इतनी होनी चाहिए रफ्तार 
नीति आयोग के सीईओ के सीईओ के अनुसार, भारत को 2047 तक करीब 30 लाख करोड़ डॉलर (29.2 लाख करोड़ डॉलर) की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक ‘विजन’ योजना पर तेजी से काम चल रहा है. विश्व बैंक (World Bank) के मुताबिक, प्रति व्यक्ति 12,000 डॉलर (करीब 10 लाख रुपए) से अधिक की वार्षिक आय वाले देशों को उच्च आय वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में परिभाषित किया गया है. नीति आयोग के शुरुआती अनुमान कहते हैं कि यदि भारत को 2047 तक विकसित देश बनना है तो अर्थव्यवस्था को 2030 से 2047 तक सालाना 9% की रफ्तार से दौड़ना होगा. बता दें कि 2047 में देश आजादी के 100 साल का जश्न मना रहा होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 seconds ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

5 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

6 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

3 hours ago

लौह अयस्क महंगा होगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: अशोक कुमार पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 seconds ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

1 hour ago