होम / बिजनेस / Industrial Growth के मोर्चे पर आई अच्छी खबर, लगातार बढ़ रही रफ्तार 

Industrial Growth के मोर्चे पर आई अच्छी खबर, लगातार बढ़ रही रफ्तार 

जनवरी में इंडस्ट्रियल ग्रोथ में सुधार मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर्स में बेहतर प्रोडक्शन के चलते आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

औद्योगिक उत्पादन यानी इंडस्ट्रियल ग्रोथ के मोर्चे पर अच्छी खबर आई है. जनवरी महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार में तेजी दर्ज की गई है. इस दौरान, भारत का औद्योगिक उत्पादन 5.2 फीसदी की दर से बढ़ा है. यह लगातार तीसरा महीना है, जब औद्योगिक विकास (Industrial Growth) में तेजी आई है. सांख्यिकी मंत्रालय ने इस संबंध में 10 मार्च को आंकड़े जारी किए हैं.

2021-22 के मुकाबले कम
2022-23 के पहले 10 महीनों में, औद्योगिक उत्पादन में 5.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई. हालांकि ये 2021-22 की इसी अवधि के 13.7 प्रतिशत से कम है, लेकिन लगातार तीन महीने तेजी का मतलब है कि ग्रोथ की गाड़ी पटरी पर है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2022 में दो प्रतिशत बढ़ा था. बता दें कि IIP आर्थिक गतिविधि का एक प्रमुख इंडिकेटर है. 

ये है प्रमुख कारण 
जनवरी में IIP ग्रोथ में सुधार मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर्स में बेहतर प्रोडक्शन का नतीजा है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2023 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रोडक्शन 3.7 फीसदी की दर से बढ़ा है, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 3.1 फीसदी था. इसी तरह बिजली उत्पादन 12.7 फीसदी की दर से बढ़ा, जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 10.4 फीसदी थी. 

माइनिंग प्रोडक्शन में कमी
वहीं, जनवरी महीने में माइनिंग प्रोडक्शन में जरूर कमी आई है. यह 8.8 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि दिसंबर में यह 10 प्रतिशत था. जनवरी में भारत के कोर सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली है. भारत के कोर सेक्टर्स में जनवरी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो दिसंबर में 7 प्रतिशत थी. गौरतलब है कि कोर सेक्टर के प्रदर्शन पर इंडस्ट्रियल ग्रोथ का प्रदर्शन निर्भर करता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

36 minutes ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

2 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

14 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

36 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.