होम / बिजनेस / विदेशी मुद्रा भंडार पर भारत को फिर मिली खुशखबरी, इतना बढ़ गया हमारा ये भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार पर भारत को फिर मिली खुशखबरी, इतना बढ़ गया हमारा ये भंडार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर इजाफा हुआ है. 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें गिरावट की खबर सामने आई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर एक बार फिर अच्छी खबर सामने आई है. 16 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत के इस भंडार में 4.54 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ यह बढ़कर 674.66 अरब डॉलर पहुंच गया है. इससे पहले, 9 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.80 अरब डॉलर की कमी आई थी.
उच्चतम स्तर से नीचे
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़े बताते हैं कि 16 अगस्त 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.546 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 670.11 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. दो अगस्त 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान हमारा ये भंडार 753 अरब डॉलर तक पहुंच गया था, जो इसका सर्वकालिक उच्चतम स्तर है.
गोल्ड रिज़र्व भी बढ़ा
इसी तरह, आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset- FCAs) में भी बढ़ोतरी हुई है. FCAs 3.609 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 591.569 अरब डॉलर पहुंच गया है. वहीं, गोल्ड रिज़र्व की बात करें, तो 16 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 865 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. अब गोल्ड रिज़र्व 60.104 अरब डॉलर हो गया है.
SDR में भी इजाफा
रिजर्व बैंक के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी वृद्धि देखने को मिली है. समीक्षाधीन अवधि के दौरान SDR 60 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.341 अरब डॉलर हो गया है. इस दौरान, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी 12 करोड़ डॉलर के बराबर की बढ़ोतरी हुई है. इसी के साथ बढ़ कर 4.650 अरब डॉलर पहुंच गया है.
टैग्स