✕

होम / बिजनेस / गुजरते-गुजरते एक और अच्छी खबर दे गया ये वित्त वर्ष, हमारे इस भंडार में हुई बढ़ोत्तरी

गुजरते-गुजरते एक और अच्छी खबर दे गया ये वित्त वर्ष, हमारे इस भंडार में हुई बढ़ोत्तरी

रिजर्व बैंक के अनुसार, बीते 22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत के लिए फिर अच्छी खबर आई है. बीते 22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान हमारे इस भंडार में 140 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही यह 642.631 अरब डॉलर पहुंच गया है. इससे पहले 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भी हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में 6.396 अरब डॉलर का उछाल आया था. 

FCAs में आई कमी
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से से जारी आंकड़े बताते हैं कि 22 मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा हुआ है. इस दौरान यह 140 मिलियन डॉलर बढ़ कर 642.631 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. ऐतिहासिक रूप से भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था. वहीं, 22 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (Foreign Currency Asset) कमी हुई हैं. इसमें 123 मिलियन डॉलर की कमी आई है. अब FCAs भंडार घटकर 568.264 बिलियन डॉलर रह गया है.

बढ़ गया Gold Reserves
कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या FCA एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वालीं विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में हुए बदलावों के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है. उधर, 22 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) में बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह Gold Reserves 347 मिलियन डॉलर बढ़कर 51.487 अरब डॉलर पहुंच गया है. जबकि भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में इस दौरान कमी आई है. समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान SDR 57 मिलियन डॉलर घट कर 18.219 बिलियन डॉलर रह गया है. 

क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार?
विदेशी मुद्रा भंडार का पर्याप्त संख्या में होना हर देश के लिए महत्वपूर्ण है. इसे देश की हेल्थ का मीटर कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इसमें विदेशी करेंसीज, गोल्ड रिजर्व, ट्रेजरी बिल्स आदि आते हैं और इन्हें केंद्रीय बैंक या अन्य मौद्रिक संस्थाएं संभालती हैं. इन संस्थाओं का काम पेमेंट बैलेंस की निगरानी करना, मुद्रा की विदेशी विनिमय दर पर नजर रखना और वित्तीय बाजार स्थिरता बनाए रखना है.

आखिर क्या है इसका उद्देश्य?
विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे पहला उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि रुपया तेजी से नीचे गिरता है या पूरी तरह से दिवालिया हो जाता है तो RBI के पास बैकअप फंड मौजूद हो. इसके साथ ही गिरते रुपए को संभालने के लिए आरबीआई भारतीय मुद्रा बाजार में डॉलर को बेच सकता है. जैसा कि कुछ वक्त पहले RBI ने 39 अरब डॉलर की बिक्री की थी. हालांकि, इससे विदेशी मुद्रा भंडार में भी कमी आई थी. यदि किसी देश का विदेशी मुद्रा भंडार अच्छी स्थिति में है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि भी निखरती है, क्योंकि उस स्थिति में व्यापारिक देश अपने भुगतान के बारे में सुनिश्चित हो सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.