✕

होम / बिजनेस / दो दशकों में पहली बार साइप्रस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री, रक्षा, व्यापार और वैश्विक कूटनीति को लेकर व्यापक समझौता

दो दशकों में पहली बार साइप्रस पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री, रक्षा, व्यापार और वैश्विक कूटनीति को लेकर व्यापक समझौता

भारत-साइप्रस साझेदारी को 2029 तक के एक्शन प्लान से दिशा मिलेगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स ने रविवार को निकोसिया में एक व्यापक संयुक्त घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए, जो भारत और साइप्रस के बीच संबंधों को नया आयाम देने वाला ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है. यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 20 वर्षों में पहली आधिकारिक साइप्रस यात्रा है.

घोषणा-पत्र में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, कनेक्टिविटी और वैश्विक शासन सुधार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने का खाका प्रस्तुत किया गया है. दोनों देशों ने बहुपक्षीय मंचों पर साझेदारी गहन करने और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था का समर्थन करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

द्विपक्षीय वार्ता में आतंकवाद के सभी स्वरूपों, विशेषकर सीमापार आतंकवाद, की कड़ी निंदा की गई. राष्ट्रपति क्रिस्टोडूलाइड्स ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और भारत के साथ एकजुटता जताई.

घोषणा-पत्र में संयुक्त राष्ट्र में Comprehensive Convention on International Terrorism को शीघ्र अपनाने की मांग की गई, साथ ही आतंकवाद वित्तपोषण नेटवर्क और सुरक्षित पनाहगाहों को समाप्त करने के लिए ठोस वैश्विक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया गया.

भारत और साइप्रस ने समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने, भारतीय नौसेना के जहाजों के पोर्ट कॉल्स, और संयुक्त अभ्यास को प्रोत्साहित करने की बात कही. भारत ने साइप्रस के लिए संयुक्त राष्ट्र-नेतृत्व में समाधान के अपने पारंपरिक समर्थन को दोहराया. साइप्रस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया और एक अधिक प्रतिनिधि वैश्विक शासन ढांचे की वकालत की.

दोनों पक्षों ने कॉमनवेल्थ महासागर घोषणा (Apia Declaration 2024) और साइप्रस के ब्लू चार्टर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के जरिए समुद्री शासन पर सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.

घोषणा-पत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी, लॉजिस्टिक्स और शिपिंग सेक्टर में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने की योजना शामिल है. साइप्रस को भारतीय कारोबारियों के लिए यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में प्रस्तुत किया गया है, विशेष रूप से इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) के संदर्भ में. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति क्रिस्टोडूलाइड्स ने भारतीय शिपिंग कंपनियों को साइप्रस में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया और द्विपक्षीय बिजनेस फोरम व एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल को जल्द भारत भेजने की बात कही.

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, अनुसंधान अवसंरचना और डिजिटल नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर की योजना है. इसके अतिरिक्त, प्रोफेशनल्स और छात्रों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए एक मोबिलिटी पायलट कार्यक्रम को 2025 के अंत तक अंतिम रूप देने पर सहमति बनी.

पर्यटन को बढ़ावा देने और सीधी विमान सेवा शुरू करने पर भी चर्चा हुई. घोषणा में कहा गया कि यह साझेदारी साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और वैश्विक शांति के प्रति समान दृष्टिकोण पर आधारित है. दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों की निगरानी में एक पांच वर्षीय कार्य योजना (2025–2029) लागू की जाएगी, जिससे सहयोग को संस्थागत रूप मिलेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

20 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago