होम / बिजनेस / देश को उधार लेने से बचायेंगे वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के पैसे?

देश को उधार लेने से बचायेंगे वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के पैसे?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) से 75000 करोड़ रुपये इकट्ठा हो सकते हैं जिनकी बदौलत देश उधार लेने से बच सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इस बार के बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ खास था. जहां इनकम टैक्स देने वालों को टैक्स स्लैब्स कम करने के साथ, 7 लाख रुपयों तक की छूट मिली वहीं देश के सीनियर सिटीजन्स को वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की निवेश सीमा 30 लाख रुपयों तक बढ़ाकर तोहफा दिया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बचत योजना की सीमा बढ़ाने से 75000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं? 
सरकार को लक्ष्य तय करने में होगी आसानी
सरकार ने साल 2023 – 2024 के लिए नेट मार्किट उधारी के लक्ष्य को लगभग 11.8 लाख करोड़ रुपये रखने का निर्णय लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बचत योजना में निवेश सीमा बढ़ने से जो पैसे इकट्ठा होंगे उनकी बदौलत सरकार को अपना यह लक्ष्य तय करने में काफी सहायता मिलेगी. आपको बता दें की इस साल केन्द्रीय बजट में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की निवेश सीमा को 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया था. 
केवल 10% खाता धारक कर सकते हैं बड़ा कमाल  
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में इस वक्त लगभग 50 लाख खाते हैं जिनमें से 5 लाख खाते 15 लाख रुपयों तक की अधिकतम सीमा तक पहुंच चुके हैं. एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि कुल खाता धारकों में से अगर केवल 10% खाता धारक भी अपनी बचत को 30 लाख रुपये की अधिकतम सीमा तक बढ़ा देते हैं तो इससे 75000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं. बजट में जिस प्रकार से रेलवे, NHAI (भारतीय राष्ट्रिय राजमार्ग प्राधिकरण) और राज्य सरकारों को धन आवंटित किया गया है, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना से इकट्ठे हुए इस पैसे की बदौलत सरकार को बाजार का रुख नहीं करना पड़ेगा. 
सरकार को नहीं लेना होगा और उधार
इतना ही नहीं वरिष्ठ नागरिक बचत योजना से इकट्ठे हुए इस पैसों की बदौलत अगले वित्त वर्ष में सरकार को 11.8 लाख करोड़ रुपयों के निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा उधार नहीं लेना पड़ेगा. बजट की मुख्य घोषणाओं में से एक, सरकार द्वारा अगले वित्त वर्ष में 2.6 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कैपेक्स (पूंजीगत व्यय) की घोषणा की थी जिसमें से 2.4 लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी सरकार की होगी. आपको बता दें की कैपेक्स में यह सरकार की अब तक सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी.

यह भी पढ़ें:  32% मजबूत हुआ PI इंडस्ट्रीज का शेयर, कंपनी ने किया 450% अंतरिम डिविडेंड देने का एलान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

9 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

12 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

12 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

14 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

15 hours ago