✕

होम / बिजनेस / आयकर विधेयक 2025: टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं, विभाग ने जारी किया स्पष्ट बयान

आयकर विधेयक 2025: टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं, विभाग ने जारी किया स्पष्ट बयान

सोशल मीडिया पर विधेयक की व्याख्या को लेकर हो रही चर्चा के बीच सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि न तो टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है और न ही दरों में कोई वृद्धि प्रस्तावित है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सोशल मीडिया पर लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच आयकर विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है. विभाग ने साफ किया है कि प्रस्तावित आयकर विधेयक 2025 में किसी भी प्रकार की टैक्स दर में बदलाव का कोई प्रस्ताव शामिल नहीं है. दरअसल, इस विधेयक का उद्देश्य मौजूदा आयकर कानून 1961 को सरल भाषा में दोबारा गढ़ना, अप्रासंगिक प्रावधानों को हटाना और नियमों का समेकन करना है न कि नीतिगत या संरचनात्मक बदलाव करना. इसके बावजूद टैक्स विशेषज्ञों के बीच ऑल्टरनेट मिनिमम टैक्स (AMT) के कुछ प्रावधानों को लेकर भ्रम बना हुआ है, जिसे विभाग ने तथ्यों के साथ खारिज किया है.

टैक्स पेशेवरों में संशय, सरकार का इनकार

आयकर कानून 1961 को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पेश किए गए इस ड्राफ्ट आयकर विधेयक 2025 की समीक्षा संसद की एक चयन समिति कर रही है. इस बिल को मॉनसून सत्र में पारित किए जाने की संभावना है. हालांकि, टैक्स विशेषज्ञों का मानना है कि बिल में मौजूद 'ऑल्टरनेट मिनिमम टैक्स (AMT)' के प्रावधान LLPs पर प्रभावी LTCG टैक्स को 12.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 18.5 प्रतिशत तक ले जा सकते हैं.

सोशल मीडिया पर बहस, विभाग का खंडन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर टैक्स प्रोफेशनल्स ने इस मुद्दे को उठाया. इसके जवाब में आयकर विभाग ने भी X पर सफाई दी. विभाग ने लिखा, "बिल में कोई नई टैक्स दर लागू नहीं की गई है." विभाग ने आगे कहा कि "FAQs में पहले ही स्पष्ट किया गया है कि आयकर विधेयक 2025 का उद्देश्य केवल भाषा को सरल बनाना, पुराने या अप्रासंगिक प्रावधानों को हटाना, और मौजूदा नियमों का समेकन करना है. इसमें कोई नीतिगत या संरचनात्मक बदलाव नहीं किया गया है."

AMT का ढांचा पहले से मौजूद

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि AMT पहले से ही आयकर अधिनियम 1961 के अंतर्गत उन टैक्सपेयर्स पर लागू होता है जो विशेष प्रकार की छूट का लाभ लेते हैं. ड्राफ्ट बिल में उसी ढांचे को बरकरार रखा गया है. किसी भी प्रकार की अस्पष्टता को दूर करने का आश्वासन भी विभाग ने दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.