होम / बिजनेस / इस तरह ईको-फ्रेंडली बन रही है ब्यूटी इंडस्ट्री

इस तरह ईको-फ्रेंडली बन रही है ब्यूटी इंडस्ट्री

आजकल कंज्यूमर पर्यावरण को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं. वे ऐसी कंपनियों को ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्हें पर्यावरण का ख्याल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

आजकल कंज्यूमर पर्यावरण को लेकर काफी जागरुक हो गए हैं. वे ऐसी कंपनियों को ज्यादा पसंद करते हैं, जिन्हें पर्यावरण का ख्याल है. यानी जो कंपनियां ईको-फ्रेंडली या क्रुएल्टी फ्री प्रोडक्ट बनाती हैं, उन्हें ज्यादा तवज्जो दी जाती है. ग्राहकों के इस ट्रेंड को देखते हुए कंपनियों ने भी अपने स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए हैं, इनमें ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वालीं कंपनियां भी शामिल हैं. ये वो पांच तरीके हैं, जिनसे ब्यूटी इंडस्ट्री पर्यावरण अनुकूल बनने के लिए कदम बढ़ा रही है.

1. नो टू प्लास्टिक

कई कंपनियों ने रीयूजेबल बैग्स बनाना शुरू कर दिया है. इसका फायदा ये होता है कि जब कंज्यूमर बार-बार दूसरे कामों के लिए उन बैग्स का इस्तेमाल करता है, तो कंपनी का फ्री में प्रचार हो जाता है. इसके साथ ही, पॉलीथीन बैग्स की डिमांड भी घटती है. जो पर्यावरण के लिए बेहद ज़रूरी है. कई ब्यूटी कंपनियां भी अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए Recycled bottles और Packaging इस्तेमाल कर रही हैं. इन कंपनियों के साथ-साथ आपकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है. आप भी जिम्मेदार नागरिक बनते हुए रीसाइकिलिंग में अहम भूमिका निभा सकती हैं. उदाहरण के लिए, आप एक खाली शैम्पू की बोतल में फूल लगा सकती हैं या अपने सभी मेकअप ब्रश रखने के लिए अपनी पुरानी बॉडी स्क्रब बोतल उपयोग कर सकती हैं.

2. ऑर्गनिक उत्पादों का चयन

आप कतई नहीं चाहेंगी कि जिस Cleanser, Concealer, Mascara या Perfume को आप हर रोज इस्तेमाल करती हैं, उसमें हार्श केमिकल और विषाक्त पदार्थ हों, कई कंपनियां भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं. हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा, बाल और चेहरे को स्वस्थ रखने के लिए केवल सर्वोत्तम सामग्री इस्तेमाल हो. इसलिए जैविक उत्पादों का चलन बढ़ रहा है. ऑर्गनिक मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं, जो उन्हें पर्यावरण के साथ-साथ उत्पाद बनाने वाले श्रमिकों के लिए भी सुरक्षित बनाते हैं.

3. नो टू माइक्रोबीड्स

इन्ग्रेडिएन्ट के रूप में माइक्रोबीड्स को किसी भी फॉर्मूले में इस्तेमाल करने पर अब रोक लगा दी गई है. ये प्लास्टिक के छोटे कण आपके साबुन से लेकर समुद्र तक पहुंच जाते हैं. नतीजतन पानी को प्रदूषित करते हैं और विषाक्त पदार्थों की वजह से फ़ूड चेन दूषित होती है.

4. ग्रीन एनर्जी अपनाना

कई ब्यूटी ब्रांड न केवल अपने प्रोडक्ट्स के लिए बल्कि अपनी मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी एक स्वस्थ, अधिक पर्यावरण-केंद्रित दृष्टिकोण अपना रहे हैं. ब्रांड पवन ऊर्जा से चलने वाली फैक्ट्रियों में Renewable Energy Sources के साथ अपने उत्पाद तैयार कर रहे हैं.

5. 100% वीगन और क्रुएल्टी-फ्री

ब्यूटी इंडस्ट्री बेस्ट इन्ग्रेडिएंट्स वाले बेस्ट प्रोडक्ट बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. ब्रांड ईको-फ्रेंडली प्रोडक्शन विधियों को अपना रहे हैं और अपने उत्पादों को 100% वीगन और क्रुएल्टी-फ्री बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

19 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

20 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

21 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

21 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

16 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago