होम / बिजनेस / नई दिल्ली में AI महाकुंभ की शुरुआत, वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के बीच पीएम मोदी ने किया इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन

नई दिल्ली में AI महाकुंभ की शुरुआत, वैश्विक तकनीकी दिग्गजों के बीच पीएम मोदी ने किया इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन

वैश्विक दिग्गजों की भागीदारी, स्वदेशी नवाचारों का प्रदर्शन और नीतिगत पहलों के साथ यह आयोजन भारत के डिजिटल भविष्य की नई दिशा तय करता नजर आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित पांच दिवसीय ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के तहत एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया. इस वैश्विक सम्मेलन में दुनिया की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्टअप्स और नीति-निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए हैं. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा कर कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की प्रगति और नवाचारों का अवलोकन किया.

स्टार्टअप से दिग्गज कंपनियों तक, नवाचार का संगम

प्रधानमंत्री मोदी ने उन स्टार्टअप्स और कंपनियों के स्टॉल देखे, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अत्याधुनिक समाधान प्रस्तुत कर रहे हैं. उन्होंने ‘सर्वम’ के स्टॉल का भी दौरा किया, जिसे 10,372 करोड़ रुपये के ‘इंडिया एआई मिशन’ के तहत भारत का पहला स्वदेशी बड़े भाषा मॉडल विकसित करने के लिए चुना गया है.

इसके अतिरिक्त, उन्होंने एचसीएलटेक और रिलायंस जियो सहित कई प्रमुख कंपनियों की प्रदर्शनी देखी. साथ ही भारतजेन, शोध एआई, ज्ञानी डॉट एआई, सॉकेट, मिको, एडवर्ब और वाधवानी एआई जैसे नवाचार-उन्मुख स्टार्टअप्स के कार्यों की भी जानकारी ली. पहले ही दिन प्रदर्शनी स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति और लंबी कतारों ने इस आयोजन के प्रति उत्साह को स्पष्ट कर दिया. मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'यहां नवोन्मेषकों, शोधकर्ताओं और टेक्नोलॉजी के प्रति उत्साही लोगों के बीच मौजूद रहना एआई, भारतीय प्रतिभा और नवाचार की असाधारण क्षमता की झलक देता है. हम मिलकर ऐसे समाधान तैयार करेंगे जो सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए होंगे.'

वैश्विक एआई नेतृत्व का जुटान

इस पांच दिवसीय समिट में विश्व के प्रमुख तकनीकी नेताओं की भागीदारी इसे विशेष बना रही है. विभिन्न सत्रों में अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई, ओपनएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम ऑल्टमैन, रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी, एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई, नोबेल पुरस्कार विजेता और गूगल डीपमाइंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेमिस हसाबिस तथा गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स जैसे वैश्विक दिग्गज शामिल होंगे. इन हस्तियों की उपस्थिति भारत को वैश्विक एआई विमर्श के केंद्र में स्थापित करती है.

एआई के दुरुपयोग पर वैश्विक सहयोग की पहल

समिट के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत मीडिया में एआई के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी और कानूनी समाधान विकसित करने हेतु 30 से अधिक देशों के साथ बातचीत कर रहा है. उन्होंने मोशन पिक्चर एसोसिएशन के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चार्ल्स रिवकिन के साथ संवाद के दौरान यह जानकारी दी.

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता छात्रों और शिक्षकों के लिए सीखने की गुणवत्ता में सुधार ला सकती है, लेकिन इसे शॉर्टकट के रूप में नहीं अपनाया जाना चाहिए.

तकनीकी निवेश और विनिर्माण को बढ़ावा

आईटी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने बताया कि माइक्रोन इस महीने के अंत तक गुजरात स्थित अपनी इकाई में व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर देगी. यह भारत में सेमीकंडक्टर और उन्नत प्रौद्योगिकी निर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

8 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

9 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

9 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

12 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

13 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

9 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

9 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

8 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

16 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

12 hours ago