होम / बिजनेस / आम आदमी का नहीं पता, लेकिन सरकारी बैंकों के अच्छे दिन जरूर आ गए; देखें ये आंकड़ा 

आम आदमी का नहीं पता, लेकिन सरकारी बैंकों के अच्छे दिन जरूर आ गए; देखें ये आंकड़ा 

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2,245 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 107 फीसदी अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आम आदमी के 'अच्छे दिन' आए हों या नहीं, लेकिन सरकारी बैंकों के अच्छे दिन जरूर गए हैं. सरकारी बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कुल 29,175 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया है. यह आंकड़ा एक साल पहले की तुलना में करीब 65 फीसदी ज्यादा है. इस दौरान, बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) का प्रदर्शन शानदार रहा है. उसने सभी पब्लिक सेक्टर के बैंकों में सबसे अधिक प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की है.

BOM के लाभ में 139% उछाल    
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी बैंकों के अक्टूबर-दिसंबर 2022 तिमाही परिणाम बताते हैं कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) का लाभ 139% की जोरदार उछाल के साथ 775 करोड़ रुपए रहा. जबकि कोलकाता बेस्ड यूको बैंक दूसरे स्थान पर है, इसने तीसरी तिमाही में 653 करोड़ रुपए का लाभ कमाया है. यह पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के उसके लाभ से लगभग 110 फीसदी अधिक है. इसी तरह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक भी तिमाही में 100 फीसदी से अधिक लाभ वृद्धि हासिल करने में सफल रहे. 

यूनियन बैंक की भी भरी झोली
मुंबई बेस्ड यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2,245 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 107 फीसदी अधिक है. वहीं, चेन्नई स्थित इंडियन बैंक का लाभ 102 फीसदी बढ़कर 1,396 करोड़ रुपए रहा. चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी 12 बैंकों ने सम्मिलित रूप से कुल 29,175 करोड़ रुपए का लाभ अर्जित किया. एक साल पहले इसी अवधि में यह लाभ 17,729 करोड़ रुपए का था. इस लिहाज से सभी सरकारी बैंकों के संयुक्त लाभ में 65 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.

सुधर रही परफॉरमेंस 
वित्त वर्ष 2022-23 के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर तक सार्वजनिक बैंकों ने 70,166 करोड़ रुपए का कुल लाभ अर्जित किया, जो एक साल पहले के 48,983 करोड़ रुपए की तुलना में 43 फीसदी अधिक है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 15,306 करोड़ रुपए का लाभ कमाया. यह सितंबर तिमाही में बढ़कर 25,685 करोड़ और दिसंबर तिमाही में 29,175 करोड़ रुपए हो गया. बता दें कि पिछले कुछ समय से सरकारी बैंकों की परफॉरमेंस में सुधार आ रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

11 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

17 hours ago