होम / बिजनेस / पश्चिम एशिया तनाव का असर: मार्च 2026 में थोक महंगाई 3.88% पर पहुंची

पश्चिम एशिया तनाव का असर: मार्च 2026 में थोक महंगाई 3.88% पर पहुंची

ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई फरवरी के -3.78% से बढ़कर मार्च में 1.05% हो गई. खास तौर पर कच्चे पेट्रोलियम की महंगाई में जबरदस्त उछाल देखा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

भारत में मार्च 2026 के दौरान थोक महंगाई दर (WPI) बढ़कर 3.88% पर पहुंच गई, जोकि पिछले तीन वर्षों का उच्चतम स्तर है. तेल. खाद्य पदार्थों और मैन्युफैक्चर्ड वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते महंगाई में यह उछाल देखा गया है. वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का भी इसका बड़ा कारण माना जा रहा है.

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 3.88% रही, जो फरवरी के 2.13% से काफी अधिक है. यह आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के अनुमान (3.04%) से भी ऊपर रहा. पिछले साल मार्च 2025 में यह दर 2.25% थी. उद्योग मंत्रालय के अनुसार, कच्चे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद,  गैर-खाद्य वस्तुएं और बेसिक मेटल्स की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह रही.

ईंधन और ऊर्जा कीमतों में बड़ा बदलाव

ईंधन और बिजली श्रेणी में महंगाई फरवरी के -3.78% से बढ़कर मार्च में 1.05% हो गई. खास तौर पर कच्चे पेट्रोलियम की महंगाई में जबरदस्त उछाल देखा गया, जो मार्च में 51.57% पर पहुंच गई, जबकि फरवरी में इसमें गिरावट दर्ज की गई थी.

मैन्युफैक्चर्ड और खाद्य वस्तुओं की स्थिति

मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों की महंगाई दर मार्च में बढ़कर 3.39% हो गई, जोकि फरवरी में 2.92% थी. हालांकि खाद्य वस्तुओं की महंगाई में कुछ नरमी देखने को मिली और यह 1.90% रही, जो फरवरी में 2.19% थी. सब्जियों की कीमतों में भी राहत दिखी. मार्च में सब्जियों की महंगाई घटकर 1.45% रह गई. जबकि फरवरी में यह 4.73% थी.

पश्चिम एशिया संकट का असर

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ नजर आया है. 28 फरवरी से शुरू हुए इस संकट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है. इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने 26 मार्च को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की. ताकि उपभोक्ताओं पर सीधा बोझ न पड़े.

खुदरा महंगाई भी बढ़ी

खाद्य और ईंधन कीमतों में तेजी के चलते खुदरा महंगाई (CPI) भी मार्च में बढ़कर 3.4% हो गई, जो फरवरी में 3.21% थी. यह आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी किए गए हैं. नई सीपीआई श्रृंखला के तहत यह लगातार तीसरा आंकड़ा है. यदि पुरानी श्रृंखला से तुलना करें. तो महंगाई दर 13 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है. इससे पहले मार्च 2025 में यह 3.56% थी.

मार्च में थोक और खुदरा दोनों महंगाई दरों में बढ़ोतरी ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है. खासकर वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और तेल कीमतों में उछाल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बने रह सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

22 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago