✕

होम / बिजनेस / ट्रंप टैरिफ का असर: रत्न-आभूषण निर्यात में भारी गिरावट, अमेरिका को एक्सपोर्ट 76% तक घटा

ट्रंप टैरिफ का असर: रत्न-आभूषण निर्यात में भारी गिरावट, अमेरिका को एक्सपोर्ट 76% तक घटा

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर बढ़ाए गए शुल्क ने रत्न-आभूषण से लेकर वस्त्र और मशीनरी तक लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों को प्रभावित किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

अमेरिका की ओर से भारतीय निर्यात पर 50% तक का भारी शुल्क लगाने के बाद सितंबर में रत्न-आभूषण, कपड़ा और औद्योगिक उत्पादों के निर्यात को बड़ा झटका लगा है. वाणिज्य विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर महीने में अमेरिका को भेजे गए मोती, कीमती और अर्ध-कीमती रत्नों के निर्यात में 76.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, सोने और अन्य बहुमूल्य धातुओं से बने आभूषणों का निर्यात 71.1 फीसदी तक घट गया है.

कितना पड़ा असर

भारत से इन श्रेणियों के निर्यात में अमेरिकी बाजार की हिस्सेदारी क्रमशः 37 फीसदी (रत्न) और 28 फीसदी (स्वर्ण आभूषण) है, जिससे इन पर शुल्क बढ़ने का असर सीधा दिखाई दे रहा है.

अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ा असर

रत्न-आभूषण ही नहीं, बल्कि अन्य प्रमुख निर्यात क्षेत्रों में भी गिरावट देखी गई है.

1. सूती कपड़ों का निर्यात 36.2% घटा

2. समुद्री उत्पादों में 26.9% की गिरावट

3. डेयरी उद्योग की मशीनरी में 28.1% की कमी

4. रेडीमेड परिधान 25% घटे

5. दवा निर्माण (ड्रग फॉर्मूलेशन) में 16.4% की गिरावट

6. और वाहन कलपुर्जों के निर्यात में 12% की कमी आई है.

अमेरिकी बाजार पर निर्भरता बनी चुनौती

भारत के कुल निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 20 फीसदी है. निर्यात में विविधता लाने के प्रयासों के बावजूद, पिछले एक दशक में अमेरिकी बाजार पर भारत की निर्भरता बढ़ी है. 1998-99 में यह हिस्सेदारी 21.7% थी, जो 2010-11 में घटकर 10.1% रह गई थी. अब यह फिर बढ़कर लगभग 20% के आसपास पहुंच गई है.

उच्च शुल्क के दोहरे झटके से बढ़ा दबाव

अमेरिका ने 5 अगस्त से भारत के निर्यात पर 25 फीसदी जवाबी शुल्क लागू किया था. इसके बाद रूस से तेल खरीद के जवाब में अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क 27 अगस्त से लगाया गया. इस तरह भारतीय उत्पादों पर कुल 50 फीसदी का टैरिफ प्रभावी हो गया है.

सितंबर में भारत का अमेरिका को कुल निर्यात 11.9 फीसदी घटकर 5.5 अरब डॉलर रह गया, जबकि मई में यह 8.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया था.

कुछ क्षेत्रों में राहत के संकेत

हालांकि गिरावट के बीच कुछ सेक्टरों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. सितंबर में दूरसंचार उपकरणों का निर्यात 218.9% बढ़ा,  इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों में 38.2% की वृद्धि और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 26.5% बढ़ा है.

व्यापार समझौते पर बातचीत जारी

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता “उन्नत चरण” में है. उनके अनुसार, “मुख्य बात यह नहीं है कि शुल्क कितना होगा, बल्कि यह है कि भारत अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कितना लाभ हासिल कर सकता है. शुल्क का बोझ भारतीय नहीं, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ता वहन करते हैं.”

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

14 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

15 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

15 hours ago

द टाटा क्लब: टाटा संस की लिस्टिंग के पीछे परिवारों, बोर्डरूम और कारोबार की कहानी

टाटा विवाद के केंद्र में 18% हिस्सेदारी और इसके इर्द-गिर्द परिवारों, दोस्तों, वकीलों और निदेशकों का असाधारण नेटवर्क

17 hours ago


बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

10 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

7 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

12 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

4 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

7 hours ago