होम / बिजनेस / पश्चिम एशिया तनाव और महंगे क्रूड का असर, बाजार में बढ़ी बेचैनी, आज कैसा रहेगा रुख?

पश्चिम एशिया तनाव और महंगे क्रूड का असर, बाजार में बढ़ी बेचैनी, आज कैसा रहेगा रुख?

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 416.72 अंक गिरकर 76,886.91 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 50 भी 97 अंक गिरावट के साथ 23,995.70 पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 months ago

घरेलू शेयर बाजार में एक दिन की तेजी के बाद मंगलवार को फिर दबाव देखने को मिला. पश्चिम एशिया में जारी तनाव के जल्द खत्म होने की उम्मीद कमजोर पड़ती दिख रही है, जिसका असर निवेशकों के भरोसे पर पड़ा है. इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है. नतीजतन, प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए और निवेशकों की सतर्कता साफ नजर आई. चलिए जानते हैं आज क्या माहौल रहने वाला है.

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों फिसले

मंगलवार के कारोबारी सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 416.72 अंक यानी 0.54% गिरकर 76,886.91 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 भी 97 अंक यानी 0.4% की गिरावट के साथ 23,995.70 पर आ गया और 24,000 के अहम स्तर से नीचे फिसल गया. इससे पहले सोमवार को बाजार में तेजी देखी गई थी, लेकिन यह रफ्तार बरकरार नहीं रह सकी.

गिरावट की वजह: ग्लोबल संकेत और कच्चा तेल

विश्लेषकों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी ने बाजार की धारणा को प्रभावित किया है. भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए महंगा कच्चा तेल महंगाई और चालू खाता घाटे की चिंता बढ़ाता है, जिससे इक्विटी बाजारों पर दबाव बनता है.

किन शेयरों ने गिराया बाजार?

सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए. ऑटो सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली, जहां मारुति सुजुकी के शेयर में 2.61% की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी के मार्च तिमाही नतीजों में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में करीब 7% की गिरावट सामने आई, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ. इसके अलावा बैंकिंग, आईटी और FMCG सेक्टर के कुछ बड़े शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. एक्सिस बैंक, इंडिगो, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे दिग्गज शेयरों में 2% से अधिक की गिरावट रही. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज में हल्की तेजी ने बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया.

आज फोकस में रहने वाले शेयर

आज के कारोबार में कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजों, डिविडेंड घोषणाओं और नए ऑर्डर के चलते चर्चा में रहेंगी. दरअसल, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने मजबूत नतीजे पेश किए और मुनाफे में 24% की बढ़त दर्ज की, जबकि बंधन बैंक ने 68% की शानदार प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई. इसके उलट, REC का प्रदर्शन कमजोर रहा और मुनाफे में गिरावट आई. CEAT ने दमदार नतीजों के साथ निवेशकों को चौंकाया, वहीं स्टार हेल्थ ने भी मुनाफे में तेज उछाल दर्ज किया. AWL एग्री, गो डिजिट इंश्योरेंस और सनोफी कंज्यूमर हेल्थकेयर ने भी सकारात्मक प्रदर्शन किया. दूसरी ओर, ओरिएंट सीमेंट और मदरसन सूमी के नतीजे मिले-जुले रहे. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में RVNL को नया ऑर्डर मिला, जबकि BHEL ने गैस टर्बाइन टेक्नोलॉजी से जुड़ा अहम समझौता किया.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की चाल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसलों पर निर्भर करेगी. निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और चुनिंदा शेयरों में ही निवेश की रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

16 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

12 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago