होम / बिजनेस / ग्लोबल टेंशन का असर, बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के आसार, इन शेयरों पर रखें नजर

ग्लोबल टेंशन का असर, बाजार की शुरुआत सुस्त रहने के आसार, इन शेयरों पर रखें नजर

बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स करीब 77,562.90 अंक पर क्लोज हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 लगभग 23,997.35 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

गुरुवार, 9 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स करीब 77,562.90 अंक पर क्लोज हुआ. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 लगभग 23,997.35 अंक पर बंद हुआ. उधर, वैश्विक बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भी बाजार के मूड पर साफ दिखाई दे रहा है.

गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी 50 में गिरावट के साथ ओपनिंग हो सकती है. गिफ्ट निफ्टी करीब 23,950 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा, जो लगभग 108 अंक यानी 0.53% की कमजोरी को दर्शाता है. इससे साफ है कि बाजार की शुरुआत दबाव में रह सकती है.

एशियाई बाजार कमजोर, अमेरिका में तेजी

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के ज्यादातर बाजारों में गिरावट देखी गई. जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए. हालांकि, इसके उलट अमेरिकी बाजारों में पिछला सत्र मजबूती के साथ बंद हुआ, जहां डाउ जोन्स, एसएंडपी 500 और नैस्डैक में अच्छी बढ़त दर्ज की गई. यह मिश्रित वैश्विक संकेत निवेशकों के लिए असमंजस की स्थिति पैदा कर रहे हैं.

कच्चा तेल चढ़ा, सोना-चांदी फिसले

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड लगभग 2.9% बढ़कर 97.50 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो भारत जैसे आयात-निर्भर देशों के लिए चिंता का विषय है. वहीं, सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि निवेशक फिलहाल अन्य विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं.

इन शेयरों पर रखें नजर

आज भारतीय बाजार की नजर कई बड़ी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों पर रहेगी. Tata Consultancy Services, Anand Rathi Wealth, GM Breweries और Rajputana Stainless अपने नतीजे जारी करेंगी. इससे संबंधित सेक्टर्स में हलचल देखने को मिल सकती है. आज Om Power Transmission का आईपीओ खुल रहा है. 150.06 करोड़ रुपये के इस इश्यू में निवेशक 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. इसकी संभावित लिस्टिंग 17 अप्रैल को हो सकती है. वहीं, Bosch Ltd ने एक बड़ी डील को मंजूरी दी है. Lupin को USFDA से अहम दवा की मंजूरी मिली है. KEC International को 2,518 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं. RITES Limited के प्रोजेक्ट की वैल्यू बढ़ाई गई है.

सरकारी कंपनियों में NHPC Ltd को बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी मिली है. NTPC Ltd ने EDF के साथ नए प्रोजेक्ट्स के लिए समझौता किया है. Poonawalla Fincorp फंड जुटाने की योजना बना रही है. RedTape Ltd ने इंटरनेशनल ब्रांड का अधिग्रहण किया है. ITC Hotels Ltd में ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी में बदलाव हुआ है.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों में बाजार पर वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों का बड़ा प्रभाव बना रहेगा. ऐसे में निवेशकों को सतर्कता बरतने और सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जाती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 day ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago