होम / बिजनेस / हाल ही में जारी हुए IPO को किया गया ‘Over Subscribe’, जानिये क्या करती है कंपनी?

हाल ही में जारी हुए IPO को किया गया ‘Over Subscribe’, जानिये क्या करती है कंपनी?

सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन IPO को NIIs (गैर संथागत इन्वेस्टर्स) से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय LED लाइटिंग निर्माता कंपनी IKIO लाइटिंग (IKIO Lighting) के IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) के सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हो चुकी है और आज इस IPO के सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन था. BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) द्वारा जारी किए गए डाटा की मानें तो आज यानी अपने सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन इस IPO को 6.83 गुना सब्सक्राइब किया गया है.

किसने किया कितना सब्सक्राइब?
IKIO लाइटिंग के IPO के सब्सक्रिप्शन की शुरुआत 6 जून 2023 को हुई थी और इस IPO को सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 8 जून 2023 है. सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन IPO को NIIs (गैर संथागत इन्वेस्टर्स) से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली. दूसरे दिन NIIs ने इस IPO को 15.99 गुना सब्सक्राइब किया और NIIs के बाद रिटेल इन्वेस्टर्स ने इस IPO के आरक्षित हिस्से को 5.92 गुना सब्सक्राइब किया है. इसके साथ ही, QIBs (क्वालिफाइड संस्थागत खरीदारों) के लिए आरक्षित हिस्से को 1.37 गुना सब्सक्राइब किया गया. 

किस हिस्से पर लगीं कितनी बोलियां?
BSE द्वारा जारी किए गए डाटा की मानें तो कंपनी द्वारा 1,52,24,074 शेयर्स ऑफर किए गए थे और कंपनी को अभी तक 10,40,31,096 शेयर्स के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं. QIBs के हिस्से को 58,05,072 शेयर्स के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं जबकि इस सेगमेंट में कंपनी द्वारा 42,42,592 शेयर्स ऑफर किए गए थे. रिटेल इन्वेस्टर्स के हिस्से 4,55,38,688 शेयर्स के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं जबकि इस सेगमेंट में 76, 87, 037 शेयर्स ऑफर किए गए थे. इसके साथ ही गैर-संस्थागत इन्वेस्टर्स के हिस्से में 5,26,87,336 शेयर्स के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं जबकि इस सेगमेंट में कंपनी में द्वारा 32,94,445 शेयर्स ऑफर किए गए थे. 

IPO का प्राइज बैंड
कर्मचारियों के हिस्से के शेयर्स को सब्सक्रिप्शन के लिए किसी प्रकार की बोलियां प्राप्त नहीं हुई हैं. IKIO लाइटिंग के IPO की कीमत 607 करोड़ रूपए है. 607 करोड़ के इस IPO में 90 लाख तक के शेयर्स प्रमोटर्स द्वारा OFS (ऑफर फॉर सेल) के माध्यम से जारी किए गए हैं ,वहीं 350 करोड़ रूपए के नए शेयर्स भी जारी किए गए हैं. इस IPO का प्राइज बैंड 270 रूपए से 285 रूपए प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. कंपनी के प्रमोटर्स हरदीप सिंह और सुमीत कौर क्रमशः 60 लाख और 30 लाख के इक्विटी शेयर्स बेचकर OFS में हिस्सा लेंगे. 

ब्रोकरेज कंपनियों की रेटिंग
5 जून 2023 तक IKIO लाइटिंग ने एंकर इन्वेस्टर्स से 182 करोड़ रूपए प्राप्त कर लिए थे. BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी की मानें तो कंपनी ने 63.84 लाख इक्विटी शेयर्स का आवंटन कुल 16 फंड्स में 285 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर किया है. कंपनी के मजबूत बिजनेस मॉडल और उचित कीमतों की बदौलत अधिकतर ब्रोकरेज कंपनियों ने IKIO लाइटिंग के IPO को लॉन्ग-टर्म के लिए ‘Subscribe’ रेटिंग दी है. 
 
यह भी पढ़ें: Tata Consumer ने कहा धीमी पड़ रही है D2C ब्रैंड्स की रफ्तार, जानिए क्या है वजह!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

13 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

9 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago