✕

होम / बिजनेस / IKF फाइनेंस को मिला अब तक सबसे बड़ा ₹1,465 करोड़ का फंड, जानिए कहां होगा निवेश?

IKF फाइनेंस को मिला अब तक सबसे बड़ा ₹1,465 करोड़ का फंड, जानिए कहां होगा निवेश?

यह निवेश न केवल कंपनी के विस्तार को गति देगा, बल्कि पहली बार लोन लेने वाले लाखों लोगों और सूक्ष्म उद्यमियों के सपनों को साकार करने में सहायक होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हैदराबाद स्थित प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईकेएफ फाइनेंस (IKF) को वैश्विक निवेशक नॉरवेस्ट और मौजूदा भागीदार मोतीलाल ओसवाल अल्टरनेट्स (MO अल्टरनेट्स) से कुल लगभग ₹1,465 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है. इस निवेश दौर में 100 मिलियन डॉलर के निवेश के साथ नॉरवेस्ट ने नेतृत्व किया है जबकि एमओ अल्टरनेट्स ने अपने पहले के निवेश से मिले अच्छे रिटर्न के बाद फिर से भागीदारी की है.

लोन पोर्टफोलियो ₹6,700 करोड़ के पार

आईकेएफ फाइनेंस देश के नौ राज्यों में कार्यरत है और मुख्य रूप से पुराने वाणिज्यिक वाहनों के ऋण, एमएसएमई ऋण, सस्ते आवास ऋण और एलएपी प्रदान करता है. मार्च 2025 तक कंपनी का कुल लोन पोर्टफोलियो ₹6,700 करोड़ से अधिक हो चुका है. आईकेएफ का फोकस पहली बार ऋण लेने वाले, छोटे ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर और स्वरोजगारियों पर है.

यह अब तक का सबसे बड़ा फंडरेज

आईकेएफ फाइनेंस के संस्थापक और चेयरमैन वी.जी.के. प्रसाद ने कहा “हम नॉरवेस्ट का स्वागत करते हुए प्रसन्न हैं, जो भारत में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट पोर्टफोलियो और दृष्टिकोण के साथ सक्रिय है. साथ ही एमओ अल्टरनेट्स का भी आभार जिन्होंने 2015 से हमें निरंतर समर्थन दिया है. यह हमारा अब तक का सबसे बड़ा फंडरेज है जिससे हम भारत के वंचित समुदायों को वित्तीय समाधान प्रदान करने के अपने मिशन को और मजबूत करेंगे.”

वितरण नेटवर्क और टेक्नोलॉजी में होगा निवेश

आईकेएफ फाइनेंस की मैनेजिंग डायरेक्टर  के. वासुमति देवी ने कहा, “यह पूंजी निवेश हमें नए ग्राहकों तक पहुंचने, वितरण नेटवर्क को बढ़ाने और तकनीकी नवाचार के जरिए और बेहतर सेवाएं देने में मदद करेगा.  आईकेएफ होम फाइनेंस की एमडी वसंथा लक्ष्मी ने कहा “हम इस साझेदारी से उत्साहित हैं जो भारत के वंचित वर्ग के लिए घर के सपने को साकार करने के हमारे विजन में विश्वास रखते हैं. यह निवेश हमारे मॉडल और टीम की ताकत को दर्शाता है”

महिलाओं के हाथ में नेतृत्व
बता दें, 1991 में वी.जी.के. प्रसाद द्वारा स्थापित आईकेएफ फाइनेंस आज देश की सबसे भरोसेमंद एनबीएफसी में से एक बन चुकी है. अब इसका संचालन दूसरी पीढ़ी की महिला उद्यमियों के. वासुमति देवी (आईकेएफ फाइनेंस) और वसंथा लक्ष्मी (आईकेएफ होम फाइनेंस) के नेतृत्व में हो रहा है. कंपनी ने बीते तीन दशकों में शानदार क्रेडिट परफॉर्मेंस और प्रभावशाली संस्थागत गवर्नेंस प्रस्तुत की है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

11 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

12 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 days ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

2 days ago


बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

1 hour ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

6 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

6 hours ago