होम / बिजनेस / भारत में 4 स्टोर्स खोल चुकी IKEA के बारे में जानें सबकुछ 

भारत में 4 स्टोर्स खोल चुकी IKEA के बारे में जानें सबकुछ 

सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेल और होम फर्निशिंग कंपनी आइकिया (IKEA) ने भारत में अपने व्यापार को फैलाने की दिशा में एक कदम उठाया है. कंपनी ने बेंगलुरु के नागासंद्रा में अपना स्टोर शुरू किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

भारत विदेशी कंपनियों के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है. यही वजह है कि एंट्री मिलने के बाद मल्टीनेशनल कंपनियां यहां अपने बिजनेस को ज्यादा से ज्यादा एक्सपेंड करने के प्रयास करती हैं. अब दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेल और होम फर्निशिंग कंपनी आइकिया (IKEA) ने भारत में अपने व्यापार को फैलाने की दिशा में एक कदम उठाया है. कंपनी ने बेंगलुरु के नागासंद्रा में अपना स्टोर शुरू किया है. इतना ही नहीं, कंपनी की योजना राज्य में 3000 करोड़ रुपये के निवेश की है. IKEA को उम्मीद है कि इस साल उसके बेंगलुरु स्टोर में करीब 50 लाख विजिटर्स आएंगे.

यहां हैं कंपनी के स्टोर्स
IKEA भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से ऑपरेट कर रही है. हालांकि, कंपनी को सबसे ज्यादा रिवेन्यु ऑफलाइन स्टोर्स से ही आता है. मोटे तौर पर IKEA इंडिया का 63% रिवेन्यु ऑफलाइन स्टोर्स और 37% ऑनलाइन सेल्स से आता है. बेंगलुरु के नागासंद्रा का स्टोर कंपनी का चौथा स्टोर है. इससे पहले IKEA हैदराबाद, महाराष्ट्र के नवी मुंबई और वर्ली में स्टोर खोल चुकी है. 

दिल्ली में होगी एंट्री?
कंपनी की योजना दिल्ली-NCR में भी उपस्थिति उपस्थिति दर्ज कराने की है, लेकिन इस पर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी की ऑनलाइन प्रिजेंस फ़िलहाल सिर्फ मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, वड़ोदरा और बेंगलुरु तक ही सीमित है. यानी कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को इन लोकेशन पर डिलीवर कर सकती है.

2018 में आई भारत 
आइकिया मूल रूप से स्वीडन की कंपनी है. IKEA की भारत एंट्री 2018 में हुई थी और इसी साल कंपनी ने हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोला था. भारतीय कारोबार के लिए कंपनी ने सुजैन पुलवेरर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) और मुख्य ‘सस्टेनेबिलिटी’ अधिकारी (CFO) नियुक्त किया है.  

लोकल की वोकल
आइकिया को केंद्र सरकार ने साल 2013 में ही करीब 10,500 करोड़ रुपए के निवेश की मंजूरी दी थी, इसमें से कितना निवेश किया जा चुका है इसकी सटीक जानकारी नहीं है. आइकिया स्थानीय लोगों की रोजगार पर फोकस करती है. कंपनी के बेंगलुरु स्टोर में करीब 1,000 कर्मचारी हैं, जिनमें से 72% स्थानीय हैं. कंपनी के सभी स्टोर्स के कर्मचारियों की बात की जाए तो यह आंकड़ा लगभग 3000 है और IKEA की 2030 तक इसे बढ़ाकर 10,000 करने की योजना है.

क्या हैं प्रोडक्ट्स? 
कंपनी भारत में स्टोरेज एंड आर्गेनाईजेशन- बुककेस, कैबिनेट आदि; फर्नीचर-बेड, सोफा, डेस्क आदि; टेक्सटाइल - पर्दे, तकिए, चादर आदि; और डेकोरेशन- फ्रेम्स, प्लांट एंड फ्लावर, मिरर आदि बेचती है. कंपनी के फाउंडर  Ingvar Kamprad हैं और इसके सीईओ हैं Jon Abrahamsson Ring. IKEA 28 जुलाई, 1943 को अस्तित्व में आई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

1 day ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.