होम / बिजनेस / Gautam Singhania की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर आई सामने, आरोपों की होगी जांच!

Gautam Singhania की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर आई सामने, आरोपों की होगी जांच!

गौतम सिंघानिया की पत्नी नवाज मोदी ने उन पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं. नवाज ने कहा है कि गौतम उनके और उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के मालिक गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) और उनकी पत्नी नवाज मोदी (Nawaz Modi) के बीच चल रहा विवाद जहां कंपनी की आर्थिक सेहत को प्रभावित कर रहा है. वहीं, गौतम की मुश्किलों में भी इजाफा करने वाला है. Raymond के शेयर लगातार गिर रहे हैं. कंपनी को लेकर निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है. बीते 5 कारोबारी दिनों में रेमंड का शेयर 10.17% लुढ़क चुका है. इस बीच, गौतम सिंघानिया की परेशानी बढ़ाने वाली खबर भी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्रॉक्सी एडवायजरी फर्म ने रेमंड के स्वतंत्र निदेशकों से अपील की है कि नवाज मोदी द्वारा गौतम सिंघानिया पर लगाए गए आरोपों की जांच हो. 

इन्हें लिखा ओपन लेटर 
इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर एडवायजरी सर्विसेज (IiAS) ने यह भी कहा कि जांच के दौरान गौतम और नवाज, दोनों को बोर्ड से दूर रखा जाए. IiAS ने इस संबंध में रेमंड के स्वतंत्र निदेशकों -  Mukeeta Jhaveri, आशीष कपाड़िया, के नरसिम्हा मूर्ति, दिनेश लाल और शिव सुरिंदर कुमार को एक पत्र लिखा है. जिसमें एडवायजरी फर्म ने उम्मीद जताई कि जरूरत पड़ने पर वह प्रमोटर्स से कंपनी की रक्षा करेंगे. एडवायजरी फर्म ने निदेशकों को एक स्वतंत्र कानूनी सलाहकार रखने की भी सलाह दी है, ताकि वह खुद को किसी भी तरह के आरोपों से बचा सकें. बता दें कि नवाज मोदी ने रेमंड के चेयरमैन और अपने पति गौतम सिंघानिया पर घरेलू हिंसा के साथ ही कंपनी के फंड के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं. 

खामोशी पर जताई आपत्ति 
IiAS ने अपने खुले पत्र में लिखा है कि एक बोर्ड मेंबर (नवाज मोदी) ने दूसरे बोर्ड मेंबर (गौतम सिंघानिया) पर इतने गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन इसके बावजूद सभी खामोश हैं. गौतम और नवाज के इस पारिवारिक झगड़े से निवेशक परेशान हैं और शेयरों में लगातर आ रही गिरावट से इसे समझा जा सकता है. फर्म ने आगे लिखा - सबकी खामोशी को गलत समझा जा सकता है. कंपनी खुद भी यह नहीं चाहेगी कि शेयरधारकों के बीच यह राय बने कि इन गंभीर आरोपों को बर्दाश्त किया जा सकता है. कम से कम स्वतंत्र निदेशकों को निवेशकों और बाकी स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करके उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास करना चाहिए.  

इन सवालों के मांगे जवाब
एडवायजरी फर्म ने कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों को लिखे पत्र में कुछ सवालों के जवाब भी मांगे हैं. मसलन, क्या किसी डायरेक्टर ने कंपनी की आचार संहिता और नैतिक नीति का उल्लंघन किया है?, क्या कंपनी या उसके किसी निदेशक पर आपराधिक देनदारी बन रही है?, क्या किसी निदेशक का काम कंपनी के ब्रैंड के अनुरूप है?, कंपनी के CMD पर ज्यादती के आरोप लगे हैं, यदि उनमें सच्चाई है तो आगे क्या किया जाएगा? क्या तलाक और अपने ऊपर लगे आरोपों से सीएमडी का ध्यान बंटा रहेगा? यदि ऐसा है तो तलाक का समझौता होने और सभी मुद्दों के निपटारा होने तक एक अंतरिम सीईओ होने से कंपनी को चलाने में मदद मिल सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

5 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

4 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

2 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago