होम / बिजनेस / पर्यटन सचिव ने बताया, कैसे कोरोना के प्रभाव से निकलकर रिकवरी मोड में आई टूरिज्म इंडस्ट्री

पर्यटन सचिव ने बताया, कैसे कोरोना के प्रभाव से निकलकर रिकवरी मोड में आई टूरिज्म इंडस्ट्री

BW HOTELIER इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट और अवार्ड्स समारोह में पर्यटन सचिव अरविंद सिंह ने भी अपने विचार रखे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

छठवें BW HOTELIER इंडियन हॉस्पिटैलिटी समिट और अवार्ड्स समारोह के शुभारंभ के मौके पर पर्यटन मंत्रालय के सचिव अरविंद सिंह ने अपने विचार रखे. उन्होंने कहा कि वीडियो कॉल और कांफ्रेंस के युग में फिजिकल इवेंट पर वापस लौटना बेहद खुशी की बात है. बता दें कि दिल्ली के ताज होटल में दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में होटल एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़ीं नामी शख्सियत शिरकत कर रही हैं.

आयोजन की तारीफ 
अरविंद सिंह ने 'BW HOTELIER Indian Hospitality Summit and Awards 2022' की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं. उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा और इंडस्ट्री को साथ लाना होगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा यंग टैलेंट को इस क्षेत्र की तरफ आकर्षित किया जा सके. सिंह ने कहा कि भारतीय हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल दूसरे देशों में भी अपनी क़ाबलियत का लोहा मनवा रहे हैं, जो भारतीय शिक्षा की ताकत के साथ-साथ यह भी दर्शाता है कि हमारी शिक्षा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को किस तरह की स्किल प्रदान कर रही है. 

काफी विकास की गुंजाइश है
उन्होंने आगे कहा कि भारत सबसे लोकप्रिय ग्लोबल डेस्टिनेशंस में से एक है और भारतीय पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री सर्विस सेक्टर में प्रमुख ग्रोथ ड्राइवर्स के रूप में उभरकर सामने आई है. इंडस्ट्री ने बहुत विकास किया है, लेकिन अभी भी काफी विकास की गुंजाइश है. अरविंद सिंह ने कहा कि भारतीय आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्र भी फॉरेन एक्सचेंज (Forex) में मददगार है. कोरोना काल से पहले तक Forex अर्निंग सात प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ी थी. यह राष्ट्र निर्माण में इस क्षेत्र के योगदान और डेवलपमेंट एजेंट के रूप में इसकी भूमिका को दर्शाता है.

पीछे छूट गया बुरा समय
पर्यटन सचिव ने आगे कहा कि देश के कई हिस्सों में, जहां एग्रीकल्चर या मैन्युफैक्चरिंग ड्राइविंग ग्रोथ की भूमिका नहीं निभा सकते. वहां सर्विस सेक्टर ने रोजगार और राजस्व के अवसरों को सक्षम करके स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है. उन्होंने कहा कि ये इंडस्ट्री महामारी के प्रभाव से बाहर आ चुकी है और बुरा समय अब पीछे छूट गया है.

भारत आने वाले अमीर विदेशी बढ़े
सिंह ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित Pacific Asian Travel Association Summit के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मौजूद लोगों ने व्यापक रूप से स्वीकार किया कि भारत की रिकवरी एशिया प्रशांत रीजन में सबसे अच्छी है. उन्होंने कहा कि मोटे तौर पर इसके दो प्रमुख कारण हैं - पहला, लोगों का हमारे टीकाकरण में विश्वास और दूसरा, हमने अन्य देशों की तुलना में अपने द्वार जल्द खोल दिए. पर्यटन सचिव ने बताया कि भारत आने वाले अमीर पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है, जो उत्साहजनक बात है, क्योंकि इससे अन्य सेक्टरों को भी किसी न किसी रूप में फायदा होगा.

आने वाला साल और बेहतर होगा 
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों और दूसरे कारणों से आने वाला साल इस क्षेत्र के लिए और भी बेहतर रहेगा. उदाहरण के तौर पर 2023 में G20 शिखर सम्मेलन भारत में होगा, इसके चलते देश में कई कार्यक्रम और बैठकें भी होंगी, जो दुनिया के सामने हमारे डेस्टिनेशंस को हाईलाइट करेंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

10 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago