✕

होम / बिजनेस / Passport बनवाने जा रहे है तो ध्यान दें! 2 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल रहेगा बंद, जानिए क्यों?

Passport बनवाने जा रहे है तो ध्यान दें! 2 सितंबर तक ऑनलाइन पोर्टल रहेगा बंद, जानिए क्यों?

पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर 2 सितंबर, 2024 तक सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. इस दौरान आवेदन प्रक्रिया, अपॉइंटमेंट बुकिंग और अन्य संबंधित सेवाएं बंद रहेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप पासपोर्ट (Passport) बनवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर कुछ दिनों के लिए बंद रहने वाला है. 29 अगस्त से लेकर 2 सितंबर, 2024 तक पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर आप पासपोर्स आवेदन प्रक्रिय़ा से लेकर अपॉइंटमेंट आदि सभी सेवाएं बंद रहेंगी. तो चलिये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?

इसलिएं बंद किया जा रहा है पासपोर्ट सेवा पोर्टल
सरकार ने घोषणा की है कि वह पासपोर्ट सेवा पोर्टल की टेक्निकल मेंटेनेंस करने जा रही है. इसके चलते गुरुवार यानी 29 अगस्त रात 8 बजे से लेकर 2 सितंबर सुबह 6 बजे तक पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद रहेगा. ऐसे में अगर आप भी पासपोर्ट अप्लाई करना चाहते हैं तो आज 8 बजे से पहले कर सकते हैं या फिर आपको पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा.

ये सर्विस रहेंगी बंद
पासपोर्ट सेवा पोर्टल बंद रहने के दौरान एप्लीकेशन प्रोसेस, अपॉइंटमेंट बुकिंग और अन्य संबंधित सर्विस बंद रहने वाली है. विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पासपोर्ट सेवा पोर्टल की टेक्निकल मेंटेनेंस की जाएगी. इस दौरान सिस्टम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं होगा.

सरकारी विभाग भी नहीं कर पाएंहे पोर्टल का इस्तेमाल

मेंटेनेंस के दौरान कोई सरकारी विभाग भी पोर्टल का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. इसमें Ministry of External Affairs (MEA), Regional Passport Offices (RPO), Bureau of Immigration (BOI), India Security Press (ISP), Department of Posts (DoP) और Police कर्मचारी सभी शामिल हैं. नोटिस के अनुसार जिन लोगों ने 30 अगस्त की अपॉइंटमेंट ले ली है तो उन्हें भी तारीख बदलनी होगी. उन्हें नई डेट और टाइमिंग दी जाएगी. पासपोर्ट सेवा पोर्टल, भारतीय नागरिकों के लिए अहम है और यहीं से वह सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ प्राप्त करते हैं. नया पासपोर्ट बनाने से लेकर, रिन्यू करवाने तक सभी के लिए यहीं से आवेदन किया जाता है.

इसे भी पढ़ें-दिवाली पर यूजर्स को मिलेगा Jio AI Cloud का तोहफा, इतना स्टोरेज मिलेगा फ्री!

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago