होम / बिजनेस / IDBI Bank को मिला ₹2700 करोड़ का टैक्स नोटिस, बैंक करने जा रहा ये काम, जानिए पूरा मामला

IDBI Bank को मिला ₹2700 करोड़ का टैक्स नोटिस, बैंक करने जा रहा ये काम, जानिए पूरा मामला

बैंक ने कहा है कि इस आदेश से फाइनेंसियल स्टेटमेंट पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के बैंक लेकर बढ़ी खबर आई है. IDBI Bank को आयकर विभाग से 2701.62 करोड़ रुपये का रिफंड ऑर्डर मिला है. इस अमाउंट में ब्याज भी शामिल है. बैंक ने शेयर बाजारों को इस बारे में दी सूचना में कहा है कि ऑर्डर असेसमेंट ईयर 2016-17 के लिए है. साथ ही यह भी कहा है कि इस आदेश से वित्तीय स्टेटमेंट्स पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन किया जा रहा है.

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी

बैंक ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईडीबीआई बैंक लिमिटेड को आयकर विभाग, भारत सरकार से 07 जून, 2024 को आकलन वर्ष 2016-17 के लिए आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 143(3) के तहत एक आदेश प्राप्त हुआ है. आदेश के अनुसार, 2701.62 करोड़ रुपये (ब्याज सहित) का रिफंड निर्धारित किया गया है. बैंक वर्तमान में अपने फाइनेंसियल स्टेटमेंट पर इस रिफंड आदेश के इंप्लीकेशन का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया में है. 

शेयर बाजार के बाद हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में भी रिकॉर्ड उछाल, जानें इससे जुड़ी हर बात

चौथी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट

IDBI Bank का नेट प्रॉफिट लाभ जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में 44 प्रतिशत उछलकर 1,628 करोड़ रुपये रहा. वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,133 करोड़ रुपये रहा था. जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बैंक की कुल आमदनी बढ़कर 7,887 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल समान तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी. बैंक की शुद्ध ब्याज आय मार्च तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़कर 3,688 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 3,280 करोड़ रुपये थी. 

वित्त वर्ष में बैंक का मुनाफा

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए IDBI Bank का शुद्ध लाभ 55 प्रतिशत बढ़कर 5,634 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2022-23 में बैंक का शुद्ध लाभ 3,645 करोड़ रुपये था. बैंक की कुल आमदनी वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 30,037 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2022-23 में 24,942 करोड़ रुपये थी.

बैंक के शेयरों की कितनी है कीमत

IDBI Bank का शेयर प्राइस 7 जून को बीएसई पर 85.46 रुपये पर क्लोज हुआ. बैंक का मार्केट कैप करीब 92000 करोड़ रुपये है. पिछले एक साल में शेयर करीब 54 प्रतिशत चढ़ा है. 6 महीने में इसने 27 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न दिया है. शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 98.70 रुपये और निचला स्तर 53.07 रुपये है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

MoEngage ने AI कंपनी Aampe का किया अधिग्रहण, ग्राहक जुड़ाव तकनीक को मिलेगी नई ताकत

पर्सनलाइज्ड मार्केटिंग और एआई-आधारित कस्टमर एंगेजमेंट को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

22 hours ago

टियर-2 शहरों और जेन-जेड ने बढ़ाई रफ्तार, फ्लिपकार्ट मिनट्स की पहुंच 130 शहरों तक

कंपनी के अनुसार, क्विक कॉमर्स की अगली वृद्धि देश के उभरते बाजारों से आ रही है. टियर-2 और टियर-3 शहरों में पिछले एक वर्ष के दौरान 42 गुना वृद्धि दर्ज की गई है.

22 hours ago

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन कारोबार में होनासा का कदम, फ्लुएंस फार्मा में खरीदी 58% हिस्सेदारी

इस अधिग्रहण के बाद होनासा कंज्यूमर अपनी नई सहायक कंपनी ‘होनासा हेल्थ’ की स्थापना करेगी. इस इकाई के माध्यम से कंपनी उपभोक्ताओं के लिए पोषण और स्वास्थ्य से जुड़े उत्पादों का पोर्टफोलियो तैयार करेगी.

1 day ago

किसानों के लिए अमित शाह का बड़ा ऐलान, दलहन-तिलहन का एक-एक दाना खरीदेगी NAFED-NCCF

सहकारिता मंत्री ने कहा कि फसल खरीद के बाद किसानों को भुगतान के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने निर्देश दिया कि खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खातों में सीधे भुगतान किया जाए.

1 day ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

1 day ago


बड़ी खबरें

जुलाई में IPO की बरसात! SBI, Zepto समेत कई दिग्गज कंपनियां जुटाएंगी ₹45,000 करोड़

जुलाई में आने वाले संभावित आईपीओ में सबसे बड़ा इश्यू SBI फंड्स मैनेजमेंट का हो सकता है. कंपनी 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है.

4 hours ago

महाराष्ट्र में निवेश बढ़ाने की तैयारी, अमेजन CEO एंडी जेसी से मिले फडणवीस; डेटा सेंटर और AI पर जोर

मुंबई में हुई अहम बैठक, महाराष्ट्र सरकार ने डेटा सेंटर, हेल्थकेयर और AI स्किल डेवलपमेंट में नए निवेश का दिया न्योता

1 hour ago

LEAD Group में बड़ा नेतृत्व बदलाव, ग्रोथ और AI इनोवेशन को मिलेगी नई रफ्तार

2030 तक 1.2 करोड़ छात्रों और 25,000 स्कूलों तक पहुंचने के लक्ष्य के बीच कंपनी ने कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारियां

1 hour ago

42% कम बारिश से 315 जिलों पर संकट, खरीफ फसलों को बचाने के लिए सरकार का एक्शन प्लान तैयार

केंद्र सरकार ने राज्यों को जिला-स्तरीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि कम बारिश और सिंचाई संकट के बावजूद किसानों को राहत मिल सके और फसल उत्पादन पर असर कम किया जा सके.

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: छात्र राजनीति से उपमुख्यमंत्री तक, ऐसा रहा ब्रजेश पाठक का राजनीतिक सफर

पेशे से वकील रहे ब्रजेश पाठक ने 2000 के दशक की शुरुआत में सक्रिय राजनीति में कदम रखा. वर्ष 2004 में उन्होंने उन्नाव लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में प्रवेश किया.

3 hours ago