✕

होम / बिजनेस / ICICI Prudential AMC का जल्द आ सकता है IPO, ब्रिटिश प्रमोटर बेच सकती है हिस्सेदारी

ICICI Prudential AMC का जल्द आ सकता है IPO, ब्रिटिश प्रमोटर बेच सकती है हिस्सेदारी

देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी ICICI Prudential Asset Management Company अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की योजना बना रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

आने वाले दिनों में भारतीय स्टॉक एक्सचेंज में एक और एसेट मैनेजमेंट कंपनी की लिस्टिंग हो सकती है. एयूएम के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का IPO आ सकता है. ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में विदेशी भागीदार प्रूडेंशियल पीएलसी ने कहा है कि वो कंपनी की संभावित लिस्टिंग पर विचार कर रही है और इसकी मंजूरी मिलने पर ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी का आईपीओ लाकर अपनी कुछ हिस्सेदारी को घटा सकती है. हालांकि आईपीओ बाजार के हालात से लेकर दूसरे अप्रूवल पर निर्भर करेगा. 

एक्सचेंज फाइलिंग  में दी जानकारी

प्रूडेंशियल ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के विनिवेश से जो पैसा आएगा उसे शेयरहोल्डर्स को वापस कर दिया जाएगा. प्रूडेंशियल ने एक बयान में कहा कि, रणनीतिक तौर पर भारत उसके लिए महत्वपूर्ण बाजार है जहां ग्रोथ की शानदार संभवानाएं है और हमलोग ग्रोथ के अवसर वहां तलाशते रहेंगे. ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के संभावित आईपीओ के प्रूडेंशियल के एलान पर ICICI बैंक ने कहा, बैंक एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मैजोरिटी होल्डिंग को बरकरार रखेगी. ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में ICICI बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी है. जबकि 49 फीसदी स्टेक यूके बेस्ड प्रूडेंशियल के पास है. 

ICICI बैंक ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा, “हम अपने संयुक्त उद्यम साझेदार प्रूडेंशियल पीएलसी की आज की गई घोषणा पर ध्यान दे रहे हैं, जिसमें ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की संभावित सूचीबद्धता और आंशिक विनिवेश के संबंध में बाजार की स्थितियों, अपेक्षित अनुमोदन और अन्य विचारों के अधीन है.” बैंक ने कहा कि वह ICICI प्रूडेंशियल एएमसी में अपनी बहुलांश हिस्सेदारी बरकरार रखना चाहता है, ताकि दीर्घकालिक प्रतिबद्धता सुनिश्चित हो सके.

ICICI Prudential AMC का मार्केट पोजीशन

SBI म्यूचुअल फंड के बाद एसेट अंडर मैनेजमेंट के मामले में ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी देश की दूसरी बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है जिसका एयूएम करीब 9 लाख करोड़ रुपये के करीब है. स्टॉक एक्सचेंज पर फिलहाल एचडीएफसी एएमसी, यूटीआई एएमसी, आदित्य बिरला एएमसी लिस्टेड फंड हाउस है. ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 1815 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जबकि उसके पहले वित्त वर्ष में ये मुनाफा 1508 करोड़ रुपये रहा था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

8 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

9 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

7 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

5 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

8 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

8 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

12 hours ago