होम / बिजनेस / ICICI Bank Q1 Results: सालाना आधार पर 50% बढ़ा मुनाफा, ब्याज से आय भी बढ़ी

ICICI Bank Q1 results: सालाना आधार पर 50% बढ़ा मुनाफा, ब्याज से आय भी बढ़ी

ICICI Bank का जून तिमाही में नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 4.01 परसेंट रहा है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 3.89 परसेंट था

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज बैंक ICICI Bank ने शनिवार को पहली तिमाही के शानदार नतीजे पेश किए हैं. बैंक का YoY मुनाफा 49.59% परसेंट बढ़कर 6,905 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 4,616 करोड़ रुपये था. हालांकि तिमाही आधार पर नेट मुनाफा मार्च तिमाही के मुकाबले गिरा है और ये 7018.71 करोड़ रुपये रहा है. बैंक की ब्याज से आय यानी NII YoY आधार पर पहली तिमाही में 10,936 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,210 करोड़ रुपये पहुंच गई है, यानी करीब 21 परसेंट का उछाल देखने को मिला है. 

ब्याज से आय बढ़ी
ICICI Bank का जून तिमाही में नेट इंट्रेस्ट मार्जिन 4.01 परसेंट रहा है, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 3.89 परसेंट था और मार्च 2022 में 4 परसेंट था. नॉन इंट्रेस्ट इनकम 25 परसेंट बढ़कर 4,629 करोड़ रही है जो कि पिछले साल तक  3,706 थी. फी इनकम में 32 परसेंट का उछाल देखने को मिला है, ये 3,219 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,243 करोड़ रुपये हो गई है. रिटेल, ग्रामीण, बिजनेस बैंकिंग और SME ग्राहकों की हिस्सेदारी इस फीस में 79 परसेंट रही है. जून तिमाही में ICICI Bank की लोन बुक 21 परसेंट बढ़कर 8.95 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बैंक की कुल लोन बुक में रिटेल भागीदारी 53 परसेंट की है जो सालाना आधार पर 24 परसेंट बढ़ी है. 

NPA कम हुआ 
अब बात NPA की, जून तिमाही में ग्रॉस NPA मार्च तिमाही के 3.60 परसेंट से गिरकर 3.41 परसेंट हो गया है, जो कि साल भर पहले इसी तिमाही में 5.15 परसेंट था. जून तिमाही में बैंक ने 382 करोड़ रुपये के ग्रॉस NPA जोड़े हैं, जबकि मार्च तिमाही में 489 करोड़ के खत्म किए थे. वैल्यू टर्म में देखें तो ग्रॉस NPA 5,825 करोड़ रुपये रहा है. ग्रॉस NPA राइट ऑफ 1,126 करोड़ रुपये रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

1 hour ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 hour ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

2 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें