✕

होम / बिजनेस / ICICI Bank ने लॉन्च किया स्मार्टलॉक, बैंकिंग इंडस्ट्री में पहली बार आया ऐसा फीचर

ICICI Bank ने लॉन्च किया स्मार्टलॉक, बैंकिंग इंडस्ट्री में पहली बार आया ऐसा फीचर

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक नई पहल की है, जिसमें ग्राहक इंटरनेट, यूपीआई, क्रेडिट, डेबिट कार्ड की सर्विस को लॉक अनलॉक कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने ग्राहकों के लिए ‘स्मार्टलॉक’ (Smartlock) लॉन्च किया है. ये एक नया सुरक्षा फीचर है, जिसमें ग्राहक सेवा अधिकारी की मदद लिए बिना ही ग्राहक अपने फोन या ईमेल के जरिए कई बैंकिंग सेवाओं को तुरंत लॉक/अनलॉक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं.  

कई बैंकिंग सर्विस को कर सकता है अनलॉक
आपको बता दें, ये सुविधा आईमोबाइल पे (iMobile Pay) पर उपलब्ध है, जो ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, युपीआई (बैंक खाते से जुड़े अन्य UPI ऐप से भुगतान सहित), क्रेडिट और डेबिट कार्ड तक पहुंच को केवल एक बटन क्लिक करके लॉक/अनलॉक करने की अनुमति देती है. इससे ग्राहकों के खाते की सुरक्षा उनके अपने हाथों में होती है. ये एक सुरक्षा उपाय है, जिसके जरिये ग्राहक कई बैंकिंग सर्विस को तुरंत लॉक और अनलॉक कर सकते हैं.

बैंकिंग सेक्टर का पहला स्मार्टलॉक
आईसीआईसीआई बैंक ने भारतीय बैंकिंग सेक्टर में अपनी तरह का पहला ‘स्मार्टलॉक’ लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को संपूर्ण आईमोबाइल पे को लॉक/अनलॉक करने की भी अनुमति देता है. ग्राहक अपने खाते और कार्ड में संभावित धोखाधड़ी वाले लेन-देन के मामले में भी इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं.  ग्राहक इस सर्विस का इस्तेमाल किसी निश्चित पीरियड के दौरान किसी स्पेशल बैंकिंग सर्विस को एक्टिव और डिएक्टिवेट करने के लिए भी कर सकते हैं.

ऐसे करें स्मार्टलॉक का इस्तेमाल
1. सबसे पहले iMobile Pay में लॉग इन करें.
2. इसके बाद होम स्क्रीन के निचले दाएं कोने पर स्मार्टलॉक सर्विस पर क्लिक करें. 
3. इसके बाद आपको उन बैंकिंग सेवाओं पर क्लिक करें, जिन्हें आप लॉक/अनलॉक करना चाहते हैं. 
4. वैरिफाई करने के लिए स्वाइप करें.
5. आईमोबाइल पे का उपयोग करने के लिए किसी भी बैंक के ग्राहक अपने बैंक खाते को ऐप से लिंक कर सकते हैं, फिर UPI ID बना सकते हैं और लेन-देन शुरू कर सकते हैं.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago