✕

होम / बिजनेस / इस शख्स ने शुरू किया डंकी फार्म, चंद दिनों में मिले लाखों के ऑर्डर

इस शख्स ने शुरू किया डंकी फार्म, चंद दिनों में मिले लाखों के ऑर्डर

शुरू किया डंकी फार्म, चंद दिनों में मिले लाखों के ऑर्डर

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कर्नाटक में रहने वाले एक शख्स ने ऐसा बिजनेस शुरू किया, जिसे सुनकर शायद आपको अपने कानों पर यकीन न हो. इस शख्स ने कर्नाटक का पहला डंकी फार्म खोला है. जहां से गधी का दूध (Donkey Milk) सप्लाई किया जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि शख्स को 17 लाख रुपए का ऑर्डर भी मिल चुका है.

कुछ ही दिन में हुए फेमस

दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल गांव में रहने वाले 42 वर्षीय श्रीनिवास गौड़ा अपने इस बिजनेस से बेहद खुश हैं और उन्हें लगता है कि इस तरह वो गधों को प्रताड़ना से भी बचा सकेंगे. श्रीनिवास ने 8 जून को अपने इस बिजनेस की शुरुआत की थी और उन्हें थोड़े ही समय में भारी-भरकम ऑर्डर मिलने लगे हैं. बता दें कि यह डंकी फार्म कर्नाटक में अपनी तरह का पहला और केरल के एर्नाकुलम जिले के बाद देश का दूसरा फार्म है.

सबने उड़ाया था मजाक

गौड़ा के मुताबिक, जब उन्होंने शुरू में अपने इस आईडिया को लोगों के साथ शेयर किया, तो सभी ने उनका मजाक उड़ाया. हालांकि, वो इससे टूटे नहीं बल्कि उन्होंने अपना इरादा और पक्का कर लिया. स्तानक की डिग्री लेने वाले गौड़ा पहले एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे. नौकरी छोड़कर उन्होंने 2020 में 2.3 एकड़ जमीन पर इसीरी फार्म्स (Isiri farms) की शुरुआत की. इस केंद्र को एकीकृत कृषि और पशुपालन, पशु चिकित्सा सेवाएं, प्रशिक्षण और चारा विकास केंद्र के रूप में जाना जाता है.

ये है फ्यूचर प्लान

इसके बाद उनके दिमाग में डंकी फार्म खोलने का ख्याल आया. इसकी एक वजह ये भी है कि श्रीनिवास गौड़ा जानते हैं कि गधी का दूध कितना गुणकारी होता है. ये दूध दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर है, इसलिए इसकी कीमत भी ज्यादा होती है. श्रीनिवास अब गधी का दूध पैकेट में पैक कर बेचने की योजना बना रहे हैं. 30 मिलीलीटर दूध के पैकेट की कीमत 150 रुपए होगी. इसकी सप्लाई मॉल, दुकानों और सुपरमार्केट के माध्यम से की जाएगी. उन्होंने बताया कि ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल होता है. उन्हें पहले ही 17 लाख रुपए के ऑर्डर पहले ही मिल चुके हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

5 hours ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

5 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

9 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

9 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

1 day ago