होम / बिजनेस / Hyundai Motor ने साइन किया MOU, इस कंपनी के साथ मिलकर स्थापित करेगी EV चार्जिंग स्टेशन

Hyundai motor ने साइन किया MOU, इस कंपनी के साथ मिलकर स्थापित करेगी EV चार्जिंग स्टेशन

हुंडई मोटर (Hyundai Motor India Limited ) ने भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन के विस्तार के लिए चार्ज जोन के साथ एक MOU साइन किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हुंडई मोटर (Hyundai Motor India Limited ) ने एक कैंपेन के तहत चार्ज जोन स्कीम के साथ एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस डील का उद्देश्य भारत में ईवी चार्जिंग स्टेशन का विस्तार करना है. हुंडई मोटर इस डील के साथ ईवी अपनाने की भारत सरकार की रणनीतियों के अनुरूप देश में ईवी रोडमैप को मजबूती देने का काम करेगी. तो आइए जानते हैं इस समझौते के तहत देशभर में हुंडई चार्ज जोन के साथ मिलकर कहां और कितने चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने की तैयारी में है?

100 अतिरिक्त फास्ट चार्जर होंगे इंस्टॉल
देशभर में हुंडई की डीलरशिप पर 100 अतिरिक्त डीसी 60 किलोवाट फास्ट चार्जर इंस्टॉल किए जाएंगे, जिससे 24 घंटे के सपोर्ट सिस्टम के साथ ग्राहकों को चार्जिंग का भरोसेमंद और सुगम अनुभव मिलेगा. इसके अलावा अपने ईवी रोडमैप के तहत हुंडई ने पूरे देशभर में डीसी 180 किलोवाट और 60 किलोवाट चार्जर के साथ तेजी से बढ़ता ईवी चार्जिंग नेटवर्क स्थापित करने के लिए व्यापक निवेश किया है. अपने डीलरशिप नेटवर्क के अलावा हुंडई मोटर ने देश के 9 राज्यों व हाईवे पर 15 अतिरिक्त ईवी चार्जिंग स्टेशनों का भी परिचालन करती है. वर्तमान में हुंडई की डीलरशिप में डीसी 60 किलोवाट के 19 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित हैं.

ईवी से लंबा सफर तय करने वालों को होगा फायदा
इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य भारत में सार्वजनिक ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना है. शहरों और हाईवे के आसपास डीलरशिप की लोकेशन को ध्यान में रखकर लगाए जाने वाले इन सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों से ऐसे ईवी यूजर्स को सहूलियत होगी, जो अपनी ईवी से लंबा सफर करने निकलते हैं. 

इन ऐप्स के जरिए स्टेशन तक पहुंच पाएंगे ग्राहक
इस चार्जिंग स्टेशन का लाभ हुंडई व नॉन-हुंडई सभी ग्राहकों को मिलेगा. ग्राहक माय हुंडई या चार्ज जोन ऐप के माध्यम से इन स्टेशनों तक पहुंच पाएंगे. इस तरह के रणनीतिक गठजोड़ से ग्राहकों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने और कार्बन न्यूट्रलिटी को लेकर भारत के लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी.

चार्जिंग मैनेजमेंट सिस्टम भी किया तैयार
हुंडई मोटर ने माय ह्यूंडई मोबाइल ऐप के तहत एक समर्पित चार्जिंग मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) प्लेटफॉर्म ईवी चार्ज भी तैयार किया है, जिसकी मदद से सभी ओईएम ब्रैंड के ईवी ग्राहकों के लिए चार्जिंग का अनुभव सुगम बनता है. इस सीएमएस की मदद से ईवी ग्राहक विभिन्न सीपीओ चार्जर के चार्जिंग पॉइंट को लोकेट कर सकेंगे, चार्जिंग स्लॉट बुक कर सकेंगे, ऐप के माध्यम से निगरानी रख सकेंगे और डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे. हुंडई के अपने चार्जर्स के अलावा माय हुंडई एप के ईवी चार्ज सेक्शन में चार्ज जोन के चार्जर्स का नेटवर्क और अन्य थर्ड-पार्टी चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटर्स भी उपलब्ध होंगे.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

15 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

16 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज हलचल के संकेत, गिफ्ट निफ्टी से लेकर एशियाई बाजार तक जानें क्या कह रहे हैं संकेत

गुरुवार को बम्बे स्टक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 21.86 अंक गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 53 अंक की बढ़त के साथ 23,270.60 पर पहुंच गया.

31 minutes ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18 minutes ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

15 hours ago