होम / बिजनेस / भारत के किस एयरपोर्ट पर आए सबसे अधिक विदेशी पैसेंजर, जानिए नाम

भारत के किस एयरपोर्ट पर आए सबसे अधिक विदेशी पैसेंजर, जानिए नाम

Hyderabad International Airport: हैदराबाद एयरपोर्ट पर मई में 15 लाख से अधिक डोमेस्टिक पैसेंजर्स और लगभग 2.7 लाख इंटरनेशनल पैसेंजर्स आए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

हैदराबाद: हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारत के अन्य मेट्रो एयरपोर्ट्स की तुलना में 2021-22 के दौरान सबसे ज्यादा इंटरनेशनल पैसेंजर्स आए. अप्रैल 2021 से मार्च 2022 के बीच डोमेस्टिक सेगमेंट में हैदराबाद हवाई अड्डे की पैसेंजर्स रिकवरी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बराबर है.

इंटरनेशनल ट्रैवल से बैन हटा
जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में हवाईअड्डे पर यात्रियों की संख्या और एयर ट्रैफिक मूवमेंट (एटीएम) में तेजी से वृद्धि हुई है. इसके पीछे के बड़े कारणों में इंटरनेशनल ट्रैवल पर प्रतिबंधों में छूट के साथ-साथ कोविड-19 का डाउन होना भी है. 

मई में 2.7 लाख इंटरनेशनल पैसेंजर्स आए
हैदराबाद एयरपोर्ट पर मई में 15 लाख से अधिक डोमेस्टिक पैसेंजर्स और लगभग 2.7 लाख इंटरनेशनल पैसेंजर्स आए. हवाई अड्डे की घरेलू यातायात रिकवरी 93 प्रतिशत है और मई के दौरान अंतरराष्ट्रीय यातायात रिकवरी 86 प्रतिशत दर्ज की गई. GHIAL के सीईओ प्रदीप पनिकर ने कहा, "हैदराबाद हवाई अड्डे ने यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी है. कोविड के मामलों में गिरावट और टीकाकरण यात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ विमानन यात्रा में धीरे-धीरे वापसी होती दिख रही है. कई देशों ने प्रतिबंधों में ढील दी है."

10 जून को सबसे अधिक इंटरनेशनल पैसेंजर्स
बता दें कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर 15 मई को घरेलू यात्रियों की डेली संख्या 53,000 पार कर गई. 10 जून को इंटरनेशनल पैसेंजर्स की संख्या 10,000 पार कर गई. यह हैदराबाद में अब तक का सबसे अधिक पोस्ट कोविड अंतरराष्ट्रीय यात्री संख्या है. हैदराबाद के बाद टॉप ग्रोथ सेक्टर्स दिल्ली और गोवा है. एयरपोर्ट ऑपरेटर ने दावा किया कि पिछले कुछ महीनों में हवाई यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है. हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट को पिछले कुछ महीनों में 15 नए डोमेस्टिक एरिया को जोड़ा गया है और पूरे भारत में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा दिया है.

शिकागो और मालदीव के लिए भी नई उड़ानें शुरू
अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू होने के साथ, हैदराबाद हवाई अड्डा अब लंदन, सिंगापुर, बैंकॉक, कुआलालंपुर, दुबई, कतर, शारजाह, दोहा और कुवैत जैसी बड़ी जगहों से फिर से जुड़ गया है. हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शिकागो और मालदीव के लिए भी नई उड़ानें शुरू हुई हैं. थाई स्माइल एयरलाइंस ने भी पिछले दिनों हैदराबाद-बैंकॉक की सीधी उड़ानें शुरू कीं. एयरएशिया बरहाद ने भी हैदराबाद-कुआलालंपुर उड़ानें फिर से शुरू कीं हैं. इसका सीधा असर इंटरनेशनल पैसेंजर की संख्या में बढ़ोतरी के रूप में देखी गई.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

14 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

16 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

18 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

18 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

18 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

14 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

21 hours ago