✕

होम / बिजनेस / Hurun India Rich List: एशिया के अरबपतियों की नई राजधानी कौन? मुंबई से जवाब आया 'मैं'

Hurun India Rich List: एशिया के अरबपतियों की नई राजधानी कौन? मुंबई से जवाब आया 'मैं'

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 आज जारी हुई है. इस लिस्ट में अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी पहले नंबर पर हैं. शाहरुख खान को भी इसमें जगह मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई एशिया के अरबपतियों की नई राजधानी बन गई है. 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024' के मुताबिक, मायानगरी मुंबई में रहने वाले अरबपतियों की संख्या चीन की राजधानी बीजिंग के अरबपतियों से आगे निकल गई है. इस तरह मुंबई के सर एशिया की अरबपतियों की राजधानी का ताज भी सज गया है.

मुंबई पसंदीदा शहर 
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 आज यानी गुरुवार को जारी की गई है. इसमें बताया गया है कि एशिया के 25 प्रतिशत अरबपतियों का घर मुंबई में है. इस मामले में मुंबई के पड़ोसी देश चीन की कैपिटल सिटी बीजिंग को पीछे छोड़ दिया है. बात केवल इतनी भर नहीं है. इस लिस्ट में शामिल अरबपतियों ने मुंबई को अपनी पहली पसंद बताया है. इसके बाद दिल्ली और हैदराबाद का नंबर आता है.

अडानी अमीर नंबर 1
लिस्ट के अनुसार, भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर अब 334 तक पहुंच गई है, यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 75 ज्यादा है. इस लिस्ट में 142 ऐसे नए अरबपति भी  शामिल हुए हैं, जो रियल एस्टेट, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बिजनेस से जुड़े हैं. हुरुन इंडिया की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले साल आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह ने और तेजी से तरक्की की है.  गौतम अडानी एंड फैमिली ने पिछले साल की तुलना में अपनी संपत्ति में 95% की ग्रोथ हासिल की है. इसी के साथ अडानी रिच लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं. 

अंबानी दूसरे नंबर पर
अडानी के बाद लिस्ट में रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)का नाम है. हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में 1500 से लोग पहली बार शामिल हुए हैं. इनकी कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है. इस लिस्ट में 58 वर्षीय शाहरुख खान को भी जगह मिली है. कोलकाता नाइट राइडर्स और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट में अपनी हिस्सेदारी के दम पर 7,300 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ शाहरुख़ 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शामिल हुए हैं. फिल्म इंडस्ट्री के अन्य लोगों में जूही चावला और उनका परिवार, रितिक रोशन, करण जौहर और अमिताभ बच्चन भी लिस्ट का हिस्सा हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago