होम / बिजनेस / कमाई में नंबर 1 अडानी दान देने में काफी पीछे, जानें किसने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन 

कमाई में नंबर 1 अडानी दान देने में काफी पीछे, जानें किसने दिया सबसे ज्यादा डोनेशन 

गौतम अडानी एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी हैं, लेकिन दान देने के मामले में वह काफी पीछे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कमाते तो सभी हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी कमाई का एक हिस्सा गरीबों-ज़रूरतमंदों के लिए दान कर देते हैं. इन 'कुछ' में हमारे कई बिजनेसमैन भी शामिल हैं. अब तक Wipro के अजीम प्रेमजी इस मामले में सबसे आगे थे, लेकिन अब सबसे ज्यादा दान देने वाले अरबपतियों की सूची में वह दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. एडेलगिव हुरुन इंडिया परोपकार सूची 2022 (EdelGive Hurun India Philanthropy List 2022) में HCL के फाउंडर शिव नादर (Shiv Nadar) पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, यानी उन्होंने सबसे ज्यादा दान दिया है. 

अंबानी तीसरे नंबर पर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिव नादर ने फाइनेंशियल ईयर 2022 के दौरान उन्होंने कुल 1,161 करोड़ रुपए का दान दिया. इस दौरान उन्होंने हर दिन 3 करोड़ रुपए का दान दिया. प्रेमजी ने कुल 484 करोड़ रुपए दान दिए, जबकि एशिया और भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी दान देने के मामले में सातवें नंबर पर रहे. उन्होंने पिछले साल कुल 190 करोड़ रुपए का दान दिया. लिस्ट में तीसरा नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मकेश अंबानी का है, जिन्होंने 411 करोड़ रुपए का दान दिया. 

लिस्ट में ये भी हैं शामिल
इस लिस्ट में आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला भी शामिल हैं. वह 242 करोड़ रुपए का दान देकर चौथे स्थान पर हैं. वहीं, पांचवें नंबर पर माइंडट्री के सुब्रतो बागची और एन एस पार्थसारथी हैं. दोनों ने 213-213 करोड़ रुपए का दान दिया है. बता दें कि ये दोनों इस लिस्ट में पहली बार टॉप 10 में पहुंचे हैं. इसी तरह, लार्सन एंड टुब्रो के ग्रुप चेयरमैन एएम नाइक ने 142 करोड़, Zerodha प्रमुख नितिन कामथ एवं निखिल कामथ ने 100 करोड़ और क्वेस कॉर्प के प्रेसिडेंट अजीत इसाक ने 105 करोड़ रुपए डोनेट किए हैं. लिस्ट में इंडिगो एयरलाइंस के को-प्रमोटर राकेश गंगवाल का नाम भी है. उन्होंने स्कूल आफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलाजी आईआईटी कानपुर को 100 करोड़ रुपए का दान दिया है. 

महिलाओं में ये सबसे आगे 
इस लिस्ट में छह महिलाओं के भी नाम हैं. 120 करोड़ रुपए डोनेट करके रोहिणी नीलेकणि महिलाओं में सबसे आगे हैं. वहीं, USV Private Limited की चेयरपर्सन लीना गांधी तिवारी ने 21 करोड़ और अनु आगा ने 20 करोड़ रुपए का दान दिया है. अर्चना चंद्र ने 24 करोड़ रुपए दान दिए हैं. शहरों की बात करें तो दान देने के मामले में मुंबई सबसे आगे है. डोनेशन देने वालों में 33% मुंबई,16% दिल्ली और 13% बेंगलुरु से हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

19 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago