होम / बिजनेस / HUL ने आटे और नमक के कारोबार से क्यों की तौबा, अब क्या है कंपनी की योजना?

HUL ने आटे और नमक के कारोबार से क्यों की तौबा, अब क्या है कंपनी की योजना?

हिंदुस्तान यूनिलीवर भारतीय मार्केट में अपने आटे को 'अन्नपूर्णा' और नमक को 'कैप्टन कुक' ब्रांड के नाम से बेचती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आटे और नमक के कारोबार से बाहर निकलने का फैसला किया है. कंपनी इसे बेच रही है और डील 60.4 करोड़ रुपए में फाइनल हो सकती है. HUL के इन कारोबार को खरीदने के लिए उमा ग्लोबल फूड्स और उमा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आगे आई हैं. ये दोनों कंपनियां सिंगापुर मुख्यालय वाली कंपनी रिएक्टिवेट ब्रांड्स इंटरनेशनल की सब्सिडियरी कंपनी हैं. 

इसलिए लिया फैसला
हिंदुस्तान यूनिलीवर की तरफ से बताया गया है कि वो अपने आटे और नमक के कारोबार को बेच रही है. कंपनी भारतीय मार्केट में अपने आटे को 'अन्नपूर्णा' और नमक को 'कैप्टन कुक' ब्रांड के नाम से बेचती है. इन दोनों कारोबार को 60.4 करोड़ में उमा ग्लोबल फूड्स और उमा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को बेचा जा रहा है. दरअसल, आटे और नमक के कारोबार में दिन ब दिन प्रतियोगिता बढ़ती जा रही है. ऐसे में कंपनी इससे बाहर निकलकर दूसरे सेगमेंट पर फोकस करना चाहती है, इसलिए वो अपना ये बिजनेस बेच रही है.   

इन पर करेगी फोकस
हिंदुस्तान यूनिलीवर अब ड्रेसिंग, स्क्रैच कुकिंग और सूप के पैकेज्ड फूड सेगमेंट में अपने कारोबार को बढ़ाने पर फोकस करेगी. वित्त वर्ष 2022 में 'अन्नपूर्णा' और 'कैप्टन कूक' दोनों ब्रांड्स का कुल रिवेन्यू 127 करोड़ रुपए रहा था, जो HUL के टोटल रिवेन्यू का 1 फीसदी से भी कम है. यानी कंपनी को इस बिजनेस से मनमाफिक कमाई नहीं हो रही है. बता दें कि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.9 फीसदी बढ़कर 2,481 करोड़ रुपए हो गया था. जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,300 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया था.

बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
HUL का कहना है कि उसका ये निर्णय 'गैर-प्रमुख श्रेणियों से बाहर निकलने' के घोषित इरादे के अनुरूप है. वह 'ड्रेसिंग, स्क्रैच कुकिंग और सूप के पैकेज्ड खाद्य व्यवसाय को आगे बढ़ाना जारी रखेगी. बता दें कि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड इंग्लैंड की कंपनी यूनिलीवर का भाग है, जिसका मुख्यालय लंदन में है. HUL ने भारतीय मार्केट पर मजबूत पकड़ बना ली है. कुछ वक्त पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई थी कि हर तीन में से 2 लोग कंपनी का उत्पाद खरीद रहे हैं. स्टॉक मार्केट की बात करें, तो कंपनी का शेयर 2,515 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

9 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

12 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

12 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

13 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

15 hours ago