होम / बिजनेस / आखिरकार Times Group का हुआ बंटवारा! जानें किस भाई को क्या मिला?
आखिरकार Times Group का हुआ बंटवारा! जानें किस भाई को क्या मिला?
समीर जैन और विनीत जैन के बीच टाइम्स ग्रुप के बंटवारे की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों ने सहमति से बंटवारा कर लिया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
देश के सबसे पुराने और प्रभावशाली मीडिया समूहों में शामिल टाइम्स ग्रुप (Bennett Coleman and Company Ltd या BCCL) का बंटवारा हो गया है. बता दें कि दोनों भाइयों समीर और विनीत जैन के बीच बिजनेस चलाने के तरीके को लेकर मतभेद इस कदर बढ़ गए थे कि बात बंटवारे तक पहुंच गई थी. अब खबर आ रही है कि दोनों भाइयों ने सहमति से बंटवारा कर लिया है.
इस तरह हुआ बंटवारा
बड़े भाई समीर जैन के पास प्रिंट बिजनेस रहेगा. यानी Times of India, Economic Times और नवभारत टाइम्स अखबार उनके हिस्से में आए हैं. वहीं, छोटे भाई विनीत जैन ग्रुप के सभी न्यूज चैनल के साथ ही Radio के मालिक होंगे. Print बिजनेस समीर को देने के एवज में विनीत को Broadcast and New Media के मालिकाना के अलावा 3.5 हजार करोड़ का Cash Out यानी अतिरिक्त रकम भी मिलेगी. एक रिपोर्ट में उच्च पदस्थ सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच शुक्रवार रात बंटवारे पर सहमति बनी. वैसे शुक्रवार रात उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी एक ट्वीट के जरिेए ये जानकारी दी है।
I am delighted that the Times of India group issue is finally settled. Samir Jain lords over the print business and Vineet gets the digital, TV and entertainment business.
— Harsh Goenka (@hvgoenka) May 19, 2023
All’s well that ends well!
इन पर भी फैसला
ग्रुप की इंटरनेट टेक कंपनी टाइम्स इंटरनेट के साथ-साथ रियल एस्टेट को समीर और विनीत में समान रूप से विभाजित किया जाएगा. कंपनी के अखबारों के डिजिटल वेंचर समीर जैन के अंतर्गत आएंगे पर इनके अतिरिक्त सभी डिजिटल वेंचर की कमान विनीत जैन के पास रहेगी। ओटीटी बिजनेस भी विनीत जैन के हिस्से में आया है। जबकि बेनेट एंड कोलमैन यूनिवर्सटी के संचालन के लिए एक स्वायत ट्रस्ट बनेगा जिसके अधीन ये यूनिवर्सिटी रहेगी। फिल्मफेयर, फेमिका और उसकी सभी आईपी विनीत जैन को ही दी गई है।
गौरतलब है कि 2021 में जैन ब्रदर्स की मां और समूह की पूर्व अध्यक्ष इंदु जैन के निधन के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि समीर और विनीत बंटवारा चाहते हैं, और धीरे-धीरे ये बात बिल्कुल स्पष्ट हो गई. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि समूह ने बंटवारे के लिए दो मध्यस्थों (Mediators) की नियुक्ति भी कर ली है, जिसमें टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और डालमिया परिवार के सदस्य शामिल हैं.
जताई जा रही थी ये आशंका
1950 के दशक में जैन फैमिली को BCCL का स्वामित्व सौंपने से पहले इसका मालिक डालमिया परिवार ही था. समीर जैन, विनीत से 10 साल बड़े हैं और BCCL के वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं. जबकि विनीत जैन समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. जब टाइम्स ग्रुप में बंटवारे की खबर सामने आई थी, तब माना जा रहा था कि टाइम्स इंटरनेट पर फैसला दोनों भाइयों के लिए आसान नहीं होगा. टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) अपने यूनिक प्लेसमेंट के कारण जैन ब्रदर्स के बीच विवाद की बड़ी वजह बन सकती है. हालांकि, अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक, दोनों में इसका बराबर बंटवारा किया जाएगा.
दामाद के हाथ में ऑपरेशन
टैग्स