✕

होम / बिजनेस / HSBC MF ने लॉन्च किया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, इस तारीख तक कर सकते हैं निवेश

HSBC MF ने लॉन्च किया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, इस तारीख तक कर सकते हैं निवेश

HSBC MF की इस स्कीम में 6 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 के बीच निवेश किया जा सकता है. यह स्कीम फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में निवेश करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. दरअसल, एचएसबीसी म्यूचुअल फंड (HSBC MF) ने अपनी नई ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम, 'एचएसबीसी फाइनेंशियल सर्विसेज' फंड को लॉन्च कर दिया है. यह फंड फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में निवेश करेगा. इस स्कीम में निवेश 6 फरवरी से 20 फरवरी तक किया जा सकता है. इस स्कीम का लक्ष्य निवेशकों को लंबी अवधि में शानदार रिटर्न प्रदान करना है. इस स्कीम में 6 फरवरी से 20 फरवरी, 2025 के बीच निवेश किया जा सकता है. तो आइए आपको इस स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं?

पोर्टफोलियो में शामिल होंगे ये स्टॉक्स
इस स्कीम के पोर्टफोलियो में बैंक, NBFC, स्टॉक ब्रोकिंग फर्म, एसेट मैनेजमेंट कंपनियां, क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां, इंश्योरेंस, फिनटेक फर्म और इनवेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियों के स्टॉक्स शामिल होंगे. एचएसबीसी म्यूचुअल फंड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (फंड मैनेजमेंट-इक्विटीज) गौतम भूपल इस फंड का प्रबंधन करेंगे. यह स्कीम बतौर बेंचमार्क BSE Financial Services Index TRI को ट्रैक करेगी. एक्सपर्ट्स ने इसमें अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सेक्टर को इंडिया की बढ़ती इकोनॉमी का फायदा मिलेगा. इंडिया की जीडीपी 3.4 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 2047 तक 30 लाख करोड़ डॉलर हो जाने की उम्मीद है. यह अभी के मुकाबले 8.8 गुना होगा. फाइनेंशियल सेक्टर की ग्रोथ इससे दोगुनी रहने की उम्मीद है. इसे 2047 में विकसित भारत के टारगेट का फायदा मिलेगा.

पुराने फंडों ने दिया अच्छा रिटर्न

बाजार में पहले से तीन दर्जन से ज्यादा फाइनेंशियल सर्विसेज फंड मौजूद हैं और इन फंडों प्रदर्शन अच्छा रहा है. कुछ स्कीमों ने बीते तीन साल में बहुत अच्छा रिटर्न दिया है. इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड के ग्रोथ ऑप्शन का रिटर्न बीते तीन साल में 19.43 फीसदी है. ICICI Pru Banking & Financial Services Fund के ग्रोथ ऑप्शन का रिटर्न बीते तीन साल में 13.78 प्रतिशत रहा है. एसबीआई बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड के ग्रोथ ऑप्शन का रिटर्न बीते तीन साल में 17.13 प्रतिशत रहा है.

HSBC MF का AUM 1.25 लाख करोड़ रुपये
एचएसबीसी म्यूचुअल फंड के मार्केट में 44 ओपन-एंडेड फंड्स हैं. इनमें इक्विटी, डेट, हाइब्रिड और इंडेक्स फंड शामिल हैं. एचएसबीसी म्यूचुअल फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 31 दिसंबर, 2024 को 1.25 लाख करोड़ रुपये था. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चूंकि पहले से मार्केट में कई फाइनेंशियल सर्विसेज फंड मौजूद हैं, जिससे इनवेस्टर उनके प्रदर्शन के आधार पर उनमें निवेश का फैसला कर सकते हैं. हालांकि, थिमैटिक फंड में निवेश के अपने रिस्क हैं. इसे ठीक तरह से समझने के बाद ही निवेश का फैसला लेना ठीक रहेगा. इनवेस्टर इस बारे में अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय ले सकते हैं.

(डिस्क्लेमर : म्यूचुअल फंड बाजार जोखिमों के अधीन है. यह खबर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है, BW हिन्दी आपको किसी भी निवेश की सलाह नहीं देता है. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें ) 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

15 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

13 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

11 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

14 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

14 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

18 hours ago