✕

होम / बिजनेस / अगले सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, अभी से जान लीजिये

अगले सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, अभी से जान लीजिये

चार जून के बाद का समय शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा है. इस दौरान बाजार ने काफी ऊंची छलांग लगाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) ने इस सप्ताह कई रंग देखे हैं. एग्जिट पोल के बाद बाजार सातवें आसमान पर पहुंच गया. लेकिन जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आए तो उसे आसमान से जमीन पर आने में देर नहीं लगी. ऐसा लगा जैसे बाजार को इस सुनामी से निकलने में बहुत समय लगेगा, मगर अगले ही दिन मार्केट दौड़ने लगा. कल यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के वृद्धि दर के अनुमान को 7% से बढ़ाकर 7.2% करने से बाजार का जोश हाई हो गया. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 1,618.85 अंकों की मजबूती के साथ 76,693.36 पर बंद हुआ. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 468.75 अंक चढ़कर 23,290.15 पर पहुंच गया.

ज्यादा उछाल की उम्मीद नहीं
बाजार में आए इस उतार-चढ़ाव के बीच मन में यह सवाल लाजमी है कि अगले हफ्ते मार्केट की चाल कैसी रह सकती है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व में NDA सरकार की राह में कोई बाधा नहीं है. ऐसे में बाजार के लाल निशान पर वापस लौटने की कोई संभावना नजर नहीं आती. इसी के साथ इसकी संभावना भी कम है कि मार्केट तूफानी तेजी से दौड़ेगा. बाजार का जोश 4 जून के बाद के सत्रों में काफी हाई रहा है, जो अनुमान के मुताबिक ही है. लिहाजा, बाजार अपनी निर्धारित चाल के साथ अगले सप्ताह की शुरुआत कर सकता है.    

आगे बढ़ने की संभावना
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार, NSE निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23500 से 23600 पर रजिस्टेंस दिखाई दे रहा है. जबकि निचले स्तर पर 23 हजार पर सपोर्ट मिलता नजर आ रहा है. यदि यह सपोर्ट टूटता है तो मुनाफा वसूली हो सकती है. उनका यह भी कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,338 के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए नए ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है. जब तक निफ्टी 22,400 से 22,500 के सपोर्ट लेवल पर टिका रहेगा, तब तक इसके आगे बढ़ने की संभावना भी कायम रहेगी.

इस शेयर पर रखें नजर
हेरिटेज फूड्स (Heritage Foods) का शेयर अगले हफ्ते भी उछाल मार सकता है. कल ये शेयर 10 प्रतिशत की तेजी के साथ 661.25 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 सत्रों में यह अपने निवेशकों को 55.79% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इस स्टॉक में तेजी की वजह आंध्र प्रदेश की सत्ता में तेलगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) की वापसी है. दरअसल, हेरिटेज फूड्स का चंद्रबाबू नायडू से डायरेक्ट कनेक्शन है. नायडू ने ही हेरिटेज ग्रुप की शुरुआत की थी. यह समूह 1992 में अस्तित्व में आया था. हेरिटेज फूड्स ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है. TDP की जीत के बाद से कंपनी के शेयर रॉकेट बने हुए हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

5 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

5 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago