होम / बिजनेस / स्टॉक मार्केट से भी कमाई करते हैं Rahul Gandhi, इन कंपनियों पर लगाया है दांव 

स्टॉक मार्केट से भी कमाई करते हैं Rahul Gandhi, इन कंपनियों पर लगाया है दांव 

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल की वायनाड (Wayanad) सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार भी उन्होंने केरल की इसी सीट से जीत हासिल की थी. कांग्रेस नेता ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने हलफनामे में बताया कि उनके पास कुल कितनी संपत्ति है. उम्मीदवारों को नामांकन के दौरान हलफनामा दाखिल करना होता है, जिसमें उन्हें अपनी संपत्ति, देनदारियों और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देनी होती है.  

सालाना 1 करोड़ से ज्यादा कमाई
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास दिल्ली में खेती की जमीन के मालिक हैं. गुरुग्राम में उनके पास कॉमर्शियल बिल्डिंग में करोड़ों की कीमत वाला ऑफिस स्पेस है. हालांकि, कैश में उनके पास केवल 55 हजार रुपए ही हैं. राहुल गांधी के हलफनामे के अनुसार, उनकी सालाना कमाई एक करोड़ रुपए से अधिक है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में राहुल गांधी को 1.02 करोड़ रुपए की इनकम हुई है. जबकि 2021-22 में यह आंकड़ा 1.31 करोड़ था. इसी तरह 2020-21 में उनकी कुल आमदनी 1.29 करोड़ और 2019-20 में 1.21 करोड़ बताई गई है.

बैंक खातों में हैं इतनी रकम
राहुल गांधी की इनकम का मुख्य सोर्स किराया, सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन और रॉयल्टी है. नकदी के नाम पर उनके पास केवल 55 हजार रुपए हैं. हालांकि, उनके नाम से दो सेविंग अकाउंट्स में 15 मार्च तक कुल 26 लाख 25 हजार रुपए जमा हुए हैं. कांग्रेस लीडर के पास नई दिल्ली के महरौली इलाके के सुल्तानपुर खेती की दो जमीन हैं. एक की कीमत 1 करोड़ 24 लाख 33 हजार 800 और दूसरी की 78 लाख 31 हजार 250 रुपए है. इन दोनों जमीन में उनकी बहन प्रियंका गांधी का भी 50 प्रतिशत हिस्सा है. 

स्टॉक मार्केट में लगाया है पैसा
राहुल गांधी ने हलफनामा में बताया है कि उनके पास गुरुग्राम स्थित कॉमर्शियल बिल्डिंग सिग्नेचर टावर्स में दो ऑफिस स्पेस हैं, जिसे उन्होंने करीब 8 करोड़ रुपए में खरीदा था. राहुल के नाम पर कुल 11 करोड़ 15 लाख दो हजार 598 रुपये की अचल संपत्ति है. जबकि उनके पास यंग इंडियन के 1900 शेयर हैं. इसके अलावा, कांग्रेस नेता के पास 4,33,60,519 रुपए के अन्य कंपनियों के शेयर हैं, जिनमें बजाज फाइनेंस, लालपैथ लैब, एशियन पेंट जैसी कंपनियां हैं. नेताओं की जन्मकुंडली बताने वाली वेबसाइट मायनेता के मुताबिक, राहुल गांधी के पास जिन कंपनियों के Bonds, Debentures और Shares हैं इसमें Aditya Birla Sunlife, DSP Small Cap, Franklin Indian Equity, IDFC Multi Cap reg-G, L&T Equity-G, Motilal Oswal Multicap, Franklin India Debt hyb, HDFC Hybrid debt-G, ICICI Prudential Regular शामिल हैं.

ऐसा है वायनाड का सियासी समीकरण
राहुल गांधी ने बताया है कि उनके पास 3,81,33,572 रुपए के म्यूचुअल फंड्स हैं. उन्होंने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में भी 15,21,740 का निवेश किया हुआ है. इसके अलावा, उन्होंने डाक बीमा पॉलिसी में 61,52,426 रुपए का इन्वेस्टमेंट किया है. उनके पास 4,20,850 रुपए के जेवरात हैं. इस तरह कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की कुल चल संपत्ति 9 करोड़ रुपए से अधिक है. वहीं, राहुल ने बताया है कि उनके ऊपर 18 केस दर्ज हैं. जबकि 2019 में यह संख्या केवल छह थी. वायनाड लोकसभा सीट की बात करें, तो यहां 40 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं. 40 प्रतिशत हिंदू मतदाता हैं और 20 प्रतिशत वोटर ईसाई समुदाय के हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने इस सीट पर 706367 वोटों से जीत हासिल की थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago