होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप की कंपनियों में गिरावट के बोझ से झुक जायेगी LIC?

अडानी ग्रुप की कंपनियों में गिरावट के बोझ से झुक जायेगी LIC?

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर्स लगातार गिर रहे हैं. इसी बीच ग्रुप की कंपनियों में LIC द्वारा की गयी इन्वेस्टमेंट भी खराब हो रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में भारी बिकवाली होने की वजह से जायंट सरकारी इंश्योरेंस कंपनी LIC (जीवन बीमा निगम) द्वारा ग्रुप की कंपनियों में किया गया इन्वेस्टमेंट अब नकारात्मक होने लगी है. अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों में LIC की इन्वेस्टमेंट्स लगभग 27 हजार करोड़ रुपयों की है. 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट रिलीज होने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर्स को मार्किट में लगातार नुक्सान उठाना पड़ा है. 30 जनवरी को LIC ने बताया था कि, दिसंबर के अंत तक LIC के 35917 करोड़ रुपये, अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में इक्विटी और कर्ज के रूप में मौजूद थे.  
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से 60% गिरी कंपनियों की कीमत
LIC ने यह भी बताया था कि, अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों में मौजूद इक्विटी की कुल परचेज वैल्यू 30,127 करोड़ रुपये है और 27 जनवरी को इनकी कीमत 56,142 करोड़ रुपये थी. मार्केट में अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों की कुल कीमत में 146 बिलियन डॉलर्स की गिरावट दर्ज की गयी है. हिंडनबर्ग द्वारा रिपोर्ट रिलीज किये जाने के बाद से ग्रुप की कंपनियों की कीमत में लगभग 60% गिरावट आ चुकी है. हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर अकाउंटिंग फ्रॉड और स्टॉक मैनीपुलेशन के इल्जाम लगाये थे जिन्हें अडानी ग्रुप ने झूठा और बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया था. 
अडानी ग्रुप की कंपनियों में LIC की इन्वेस्टमेंट
कल दर्ज की गयी गिरावट के बाद से LIC की इन्वेस्टमेंट्स नकारात्मक हो गयी हैं. इन्वेस्टमेंट के नकारात्मक होने का अर्थ इन्वेस्टमेंट पर घाटा हो जाना होता है. फिलहाल यही माना जा रहा है कि 30 जनवरी तक ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक्स को LIC द्वारा खरीदा या बेचा नहीं गया है. ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी, अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में LIC के शेयर्स की संख्या 4,81,74,654 है जो दिसंबर 2022 तक कंपनी के कुल कैपिटल भुगतान का 4.23% है. जहां अडानी पोर्ट्स में LIC का हिस्सा 9.14% है, वहीं अडानी ट्रांसमिशन में 3.65%, अडानी ग्रीन में 1.28% और अडानी टोटल गैस में LIC का हिस्सा 5.96% है. 30 सितम्बर 2022 तक LIC द्वारा कुल AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) की कीमत 41.66 लाख करोड़ रुपयों के आस पास है. 
स्टॉक्स में गिरावट की वजह से गौतम अडानी की संपत्ति का गिरना भी शुरू हो चुका है. फिलहाल गौतम अडानी की नेट वर्थ 42.7 बिलियन डॉलर्स है. जहां एक वक्त पर गौतम अडानी दुनिया के दुसरे सबसे अमीर आदमी बन गए थे वहीँ अब वह दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

यह भी पढ़ें: Uber ने नए फीचर्स के साथ ऐप किया रिलॉन्च, अब और आरामदायक होगी राइड

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

5 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

8 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

8 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

8 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

9 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

11 hours ago