✕

होम / बिजनेस / मोदी सरकार के सबसे अमीर मंत्री के बारे में कितना जानते हैं आप?

मोदी सरकार के सबसे अमीर मंत्री के बारे में कितना जानते हैं आप?

मोदी सरकार के इस सबसे अमीर मंत्री आंध्र प्रदेश से आते हैं. इन्‍हें मोदी सरकार में राज्‍य मंत्री बनाया गया है. इनके पास 5700 करोड़ की संपत्ति है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीएम मोदी ने रविवार को अपनी कैबिनेट के साथ शपथ ले ली. पीएम मोदी की इस कैबिनेट में जहां उनके कई पुराने सहयोगी शामिल हैं तो वहीं दूसरी ओर उनके साथ इस कैबिनेट में फिल्‍म इंडस्‍ट्री से लेकर अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हैं. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि पीएम मोदी की इस कैबिनेट का सबसे अमीर मंत्री कौन है? आज अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

इस पार्टी से जुड़े हैं ये कैबिनेट के ये मंत्री 
पीएम मोदी ने रविवार को अपने 72 मंत्रियों के साथ शपथ ली. इनमें 36 कैबिनेट मंत्री, 5 स्‍वतंत्र प्रभार वाले मंत्री और 36 राज्‍य मंत्री शामिल हैं. पीएम मोदी के सबसे अमीर मंत्री तेलगु देशम पार्टी से जुड़े हैं. इनका नाम है चंद्रशेखर पेम्‍मासामी जिन्‍हें मोदी सरकार में राज्‍य मंत्री बनाया गया है. पेम्‍मास्‍वामी वो मंत्री हैं जिनके पास करोड़ों की दौलत है. राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश के गुंटूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. वो टीडीपी के बड़े नेताओं में शामिल हैं. उन्‍होंने अमेरिका से पढ़ाई की है और उनकी कुल संपत्ति 5700 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की है. उनकी दौलत ही उन्‍हें सबसे अमीर मंत्री बनाती है. 

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार गरीबों से जुड़ी इस योजना में आज ले सकती है बड़ा फैसला, जानते हैं क्‍या है ये?

क्‍या करते हैं डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासामी? 
लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले डॉ. चंद्रशेखर पेम्‍मासामी एक ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी के फाउंडर हैं. इस कंपनी का नाम है ‘Uworld’. डॉ. चंद्रशेखर पेम्‍मासामी पेशे से एक डॉक्‍टर हैं जिन्‍होंने हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है. वो मूल रूप से उसी गुंटूर के ही रहने वाले हैं जहां से उन्‍होंने चुनाव लड़ा है. एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद उन्‍होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका से की. उन्‍होंने एमडी की डिग्री अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के डेनविले में गेइज़िंगर मेडिकल सेंटर से ली है. उन्‍होंने चुनाव आयोग में जो शपथपत्र दिया है उसके अनुसार उनकी संपत्ति 5705 करोड़ रुपये है. उन्‍होंने 100 से ज्‍यादा कंपनियों में निवेश किया है.

आखिर कौन हैं तीन अमीर सांसद? 
लोकसभा चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर उम्‍मीदवार का नाम है डॉ. चंद्रशेखर पम्मसामी. पम्‍मसामी ने तेलगु देशम पार्टी से आंध्र प्रदेश के गुंटूर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. उन्‍होंने इस सीट से कांग्रेस पार्टी के किलारी वेंकट रौसेया को 344695 वोटों से हराया. पेम्‍मासामी को जहां कुल 864948 वोट मिले वहीं किलारी को 520253 वोट मिले. ऐसे उन्‍होंने किलारी वेंकट को 344695 वोटों से हराया. इसी कड़ी में दूसरा नाम आता है इसी कड़ी में दूसरा नाम है कोंडा विश्‍वेश्‍वर रेड्डी का जो तेलंगाना के चेवेल्‍ला सीट से चुनाव लड़ रहे थे. विश्‍वेश्‍वर रेड्डी को 809882 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्‍मीदवार डॉ. गद्दाम रंजीत रेड्डी को 172897 वोटों से हराया. इसी तरह तीसरे उम्‍मीदवार हैं नवीन जिंदल. जिन्‍हें बीजेपी ने कुरुक्षेत्र से अपना उम्‍मीदवार बनाया था. उन्‍होंने आप उम्‍मीदवार को 29021 मतों से चुनाव हराया था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

12 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

12 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago